
क्या ट्रंप के पास नेशनल गार्ड्स की तैनाती के अधिकार हैं? लॉस एंजिल्स मामले में क्यों हो रहा विवाद
AajTak
कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में अप्रवासियों के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुए जो देखते ही देखते हिंसक हो गए. प्रदर्शनों को सख्ती से दबाने के लिए ट्रंप प्रशासन पूरा जोर लगा रहा है और इसी क्रम में नेशनल गार्ड्स की तैनाती की गई है.
शनिवार को कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में अप्रवासियों के खिलाफ छापेमारी और सीमा शुल्क प्रवर्तन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हुए. प्रदर्शनों को ट्रंप प्रशासन ने जिस तरीके से हैंडल किया, उसकी काफी आलोचना की जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए बेहद कम इस्तेमाल किए गए संघीय कानून के तहत एक निर्देश जारी किया जो राष्ट्रपति को कुछ परिस्थितियों में नेशनल गार्ड्स के सैनिकों को संघीय स्तर पर तैनात करने की अनुमति देता है.
उनके इस निर्देश के बाद कैलिफोर्निया में स्थिति पर नियंत्रण के लिए 2,000 नेशनल गार्ड्स की तैनाती कर दी गई है जिसपर विवाद गहरा गया है.
इन तीन परिस्थितियों में राज्य में तैनात होते हैं नेशनल गार्ड्स
नेशनल गार्ड्स राज्य आधारित मिलिट्री फोर्स है जिसमें हजारों की संख्या में प्रशिक्षित सैनिक शामिल होते हैं. ये सैनिक पार्ट टाइम सेवाएं देते हैं. आम तौर पर, किसी भी राज्य के नेशनल गार्ड्स फोर्स गवर्नर के अनुरोध पर सक्रिय होते हैं. लेकिन ट्रंप ने अमेरिकी सशस्त्र सेवा संहिता के एक विशिष्ट प्रावधान 10 U.S.C. 12406 का हवाला देकर उस उन तीन परिस्थितियों को दरकिनार कर दिया है जिसमें नेशनल गार्ड्स की तैनाती की जाती है.
ये तीन परिस्थितियां हैं- अगर अमेरिका पर कोई विदेशी राष्ट्र हमला करता है या उसके आक्रमण का खतरा है, सरकार के खिलाफ विद्रोह हो रहा हो या विद्रोह का खतरा हो और अगर राष्ट्रपति सुरक्षा बलों के साथ अमेरिका के कानूनों को लागू करने में असमर्थ है तो नेशनल गार्ड्स की तैनाती की जाती है.
ट्रंप ने नेशनल गार्ड से अनुरोध करते हुए अपने ज्ञापन में कहा कि 'लॉस एंजिल्स में विरोध प्रदर्शन अमेरिका की सरकार के अधिकार के खिलाफ विद्रोह का एक रूप है.'

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








