
क्या टैक्स रिलीफ का चुनाव से कनेक्शन? निर्मला सीतारमण बोलीं- ये मिडिल क्लास का अपमान
AajTak
बजट में केंद्र सरकार ने टैक्सपेयर्स को राहत देने की घोषणा की है, जिससे मध्यम वर्ग को लाभ होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 12 लाख रुपये तक की आय वाले लोगों को अब टैक्स नहीं देना होगा. इस कदम को चुनावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन सीतारमण ने इसे मिडिल क्लास के सम्मान के रूप में पेश किया.
2025-26 के बजट में केंद्र सरकार ने जिस तरह टैक्सपेयर्स को छूट दी है, उसकी काफी सराहना हो रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में ऐलान किया कि अब जिन लोगों का इनकम 12 लाख रुपये है, उन्हें टैक्स देने की जरूरत नहीं होगी. सैलरी क्लास वालों के लिए अतिरिक्त छूट का प्रावधान भी किया गया है. चुनावी मौसम में किए गए इस ऐलान को चुनावी कदम के तौर पर देखा जा रहा है. आजतक से बातचीत में वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि टैक्स रिलीफ को चुनाव से जोड़ना मिडिल क्लास का अपमान है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह कहे जाने पर कि दिल्ली में 67 फीसदी मिडिल क्लास हैं तो क्या केंद्र ने ये ऐलान उन्हें ध्यान में रखकर किया है? उन्होंने कहा कि टैक्सपेयर्स को हमने सम्मान दिया है और इस तरह कहना उनका अपमान होगा. उन्होंने कहा कि सिर्फ दिल्ली के चुनाव के लिए पूरे देश के इतने बड़े इनकम का नुकसान करूं क्या? उन्होंने बताया कि टैक्सपेयर्स को सम्मान देना ही उनका एक मकसद था.
यह भी पढ़ें: '12 लाख तक की आय पर टैक्स में छूट के लिए तुरंत मान गए थे पीएम मोदी, लेकिन ब्यूरोक्रेट्स...', वित्त मंत्री ने शेयर किया एक्सपीरियंस
हमने टैक्सपेयर्स को उनके हाथ में पैसा दिया है!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें डायरेक्ट किया था कि मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को सम्मान करो. उन्होंने बताया कि जैसा कि मैंने कहा कि कंजप्शन बूस्ट करने के लिए हम काफी कुछ कर सकते हैं, कंजप्शन बढ़ाने के लिए हम कोलेटरल फ्री लोन दे रहे हैं ताकि बिजनेस बढ़े तो हम कंजप्शन कई तरह से बढ़ा सकते हैं, लेकिन टैक्सपेयर्स जो टैक्स देते हैं तो हमने पैसा उन्हें वापस उनके हाथ में दिया है, और ये फ्रीबीज नहीं है.
यह भी पढ़ें: 12 लाख तक टैक्स फ्री... फिर बजट वाले दिन क्यों नहीं चढ़ा शेयर बाजार, अब आगे क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









