
क्या जिनपिंग की जगह चीनी प्रीमियर के आने की वजह दोनों देशों का तनाव है? चीन के विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
AajTak
जी-20 में जिनपिंग की भागीदारी न होने पर जब चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता से पूछा गया कि क्या जिनपिंग का भारत नहीं आना इस बात को दर्शाता है कि दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है? इस सवाल पर प्रवक्ता माओ निंग सिर्फ इतना कह पाईं कि चीन-भारत के संबंध कुल मिलाकर स्थिर रहे हैं और दोनों पक्षों ने विभिन्न स्तरों पर बातचीत और संवाद को बनाए रखा है.
भारत जी-20 सम्मलेन को सफल और यादगार बनाने के लिए बड़े पैमाने पर कूटनीतिक तैयारियां कर रहा है. लेकिन भारत की हर कामयाबी को ईर्ष्या की नजर से देखने वाला हमारा पड़ोसी देश चीन इसे हजम नहीं कर पा रहा है. चीन ने इस सम्मेलन को कमतर दिखाने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग का दिल्ली दौरा ही रद्द कर दिया है. हालांकि इससे पहले 2022 में इंडोनेशिया में जब जी-20 सम्मेलन हुआ था तो वहां राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहुंचे थे. लेकिन दिल्ली की बारी आने पर चीनी प्रशासन ने बहाने बनाने शुरू कर दिए हैं.
अब नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाले इस सम्मेलन में चीन का प्रतिनिधित्व वहां के प्रधानमंत्री ली कियांग करेंगे. चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने एक बयान जारी कर कहा कि शी जिनपिंग नई दिल्ली में होने वाले 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे. हालांकि, माओ ने शी जिनपिंग के भारत न आने का कोई कारण नहीं बताया.
हाल में चीन जारी किया था विवादित नक्शा
शी जिनपिंग के भारत न आने के फैसले को दोनों देशों के बीच जारी तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. बता दें कि हाल ही में चीन ने अपने देश का नक्शा जारी किया था, जिसमें उसके विस्तारवादी नीति की झलक नीति मिली थी. इस नक्शे में चीन ने अक्साई चिन के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश को भी अपना हिस्सा बताया था. भारत ने इस नक्शे को लेकर चीन को फटकार लगाई थी. यूं तो भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लंबा है लेकिन इस हालिया तनाव के बाद चीन ने कहा कि उसके राष्ट्रपति जी-20 में शामिल होने भारत नहीं आ रहे हैं.
क्या भारत-चीन के बीच तनाव की वजह से दिल्ली नहीं आ रहे जिनपिंग?
इसके बाद मंगलवार को जब चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग से पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत नहीं आना और उनके बजाय प्रधानमंत्री ली कियांग को नई दिल्ली भेजना ये दर्शाता है कि दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है? इस प्रश्न का माओ निंग ने गोल-मोल जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि चीन-भारत के संबंध कुल मिलाकर स्थिर रहे हैं और दोनों पक्षों ने "विभिन्न स्तरों पर बातचीत और संवाद को बनाए रखा है".

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






