
क्या चीन के खिलाफ भी टैरिफ पर लगाम लगाएंगे ट्रंप? अब शी जिनपिंग से करेंगे फोन पर बात
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में टैरिफ नीति को लेकर बैकफुट पर दिखाई दे रहे हैं. मेक्सिको और कनाडा के खिलाफ उनका सख्त रुख अब बदल चुका है, और उन्होंने इन देशों के नेताओं से बातचीत के बाद टैरिफ योजना को एक महीने के लिए टाल दिया है. इसी बीच, वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत की तैयारी में हैं. यह बातचीत मंगलवार को फोन पर होनी है, लेकिन इसका एजेंडा अब तक साफ नहीं हुआ है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को लेकर बैकफुट पर नजर आ रहे हैं. मेक्सिको और कनाडा के खिलाफ उन्होंने अपना रुख बदल लिया है, और दोनों देशों के नेताओं से बात करके अपनी योजना को एक महीने के लिए टाल दिया है. अब वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करने वाले हैं, लेकिन दोनों नेताओं की बातचीत का एजेंडा अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन मंगलवार को फोन-कॉल शेड्यूल है.
डोनाल्ड ट्रंप के चीनी वस्तुओं पर टैरिफ थोपने के बाद शी जिनपिंग प्रशासन ने भी अमेरिका का जैसे-को-तैसा जवाब दिया है. मसलन, चीन ने भी अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया, और ऊर्जा, वाहनों और उपकरणों के इंपोर्ट पर टैक्स लगाने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें: मेक्सिको के बाद कनाडा को भी मिली एक महीने की मोहलत, ट्रंप ने 30 दिन के लिए टाला टैरिफ वॉर
मेक्सिको-कनाडा के खिलाफ ट्रंप का बदला रुख
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मेक्सिको और कनाडा पर टैरिफ को एक महीने के लिए टाल दिया है, क्योंकि उन्होंने अमेरिका में फेंटेनाइल नाम के ड्रग्स की सप्लाई को रोकने के लिए कदम उठाने पर सहमति दी है. मसलन, अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि मेक्सिको-कनाडा की सीमाओं से अमेरिका में होने वाली ड्रग सप्लाई से हर साल हजारों अमेरिकी मारे जा रहे हैं, और वह इसे किसी भी हद तक जाकर रोकना चाहते हैं.
टैरिफ रोकने के सवाल पर क्या बोले ट्रंप के सलाहकार?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











