
क्या किम जोंग के बाद उनकी बेटी संभालेगी नॉर्थ कोरिया की गद्दी? जोरों पर ये चर्चा
AajTak
नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग-उन की बेटी लगातार दो बार पिता के साथ नजर आई हैं. ऐसे में चर्चा होने लगी है कि क्या किम जोंग-उन की यही बेटी नॉर्थ कोरिया की अगली उत्तराधिकारी होगी. किम जोंग-उन ने अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर ही रखा है. ऐसा पहली बार है, जब उनकी कोई संतान सार्वजनिक तरह से दो बार नजर आई हो.
नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग-उन की बेटी एक बार फिर चर्चाओं में है. दरअसल, ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब उत्तरी कोरयाई शासक अपनी बेटी के साथ नजर आए हैं. 18 नवंबर को मिसाइल परीक्षण के दौरान किम जोंग उन के साथ उनकी बेटी भी मौजूद थी. अक्सर अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक जीवन से दूर ही रखने वाले किम जोंग उन का लगातार लगातार दो बार बेटी के साथ नजर आने के बाद कई तरह के कयास भी शुरू हो गए हैं.
अंग्रेजी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, चर्चा है कि किम जोंग उन की बेटी अगली उत्तराधिकारी बनेगी, जिसके लिए तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है. हालांकि, यह सभी महज चर्चाएं हैं, जिनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
किम जोंग उन के साथ उनकी बेटी को तो सभी ने देख लिया है, लेकिन अभी उसके बारे में अधिक जानकारी किसी के पास नहीं है. कोरिया सेंट्रल एजेंसी या किसी भी तरह अधिकारिक सूत्रों ने किम जोंग की बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है.
जानकारों का मानना है कि किम जोंग उन की बेटी का नाम किम जू-ए है. इस बारे में सबसे पहले खुलासा रिटार्यड एनबीए खिलाड़ी डेनिस रोडमैन ने किया था. उन्होंने बताया था कि नार्थ कोरिया प्रवास के दौरान वो वहां के शासक की छोटी बेटी से मिले थे.
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलीजेंस सर्विस ने कहा कि फोटो में दिख रही लड़की किम जोंग उन की दूसरी बेटी है. जिसकी उम्र लगभग 10 साल है. इंटेलीजेंस ने यह भी बताया है कि किम जोंग उन के तीन बच्चे हैं. जिनमें दो बेटियां है और एक बेटा है.
सफल लॉंचिंग की बधाई दी नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया के अनुसार, रविवार को किम जोंग उन अपनी बेटी के साथ बैलिस्टिक मिसाइल ह्रानसांग-17 की ऐतिहासिक सफल लाँचिंग टीम के वैज्ञानिकों और अन्य लोगों के साथ बैठक में शामिल हुए. किम जोंग उन और उनकी बेटी ने इस दौरान पिछले महीन बैलेस्टिक मिसाइल की सफल लाँचिंग में शामिल सेना के जवानों को बधाई भी दी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











