
क्या इजरायल और फिलिस्तीन में होने जा रही जंग? टकराव से बढ़ी चिंता
AajTak
इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच रॉकेट और हवाई हमले जारी हैं. इजरायल के ताबड़तोड़ हवाई हमलों के चलते फिलिस्तीनियों में दहशत का माहौल है. माना जा रहा है कि अगर इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के बीच यह संघर्ष ऐसे ही जारी रहा तो यह निश्चित रूप से 'युद्ध' में तब्दील हो जाएगा.
इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच रॉकेट और हवाई हमले जारी हैं. इजरायल के ताबड़तोड़ हवाई हमलों के चलते फिलिस्तीनियों में दहशत का माहौल है. माना जा रहा है कि अगर इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के बीच यह संघर्ष ऐसे ही जारी रहा तो यह निश्चित रूप से 'युद्ध' में तब्दील हो जाएगा. (फोटो-AP) इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने संघर्ष विराम पर विचार करने से पहले गाजा में 'शांति' बहाली के लिए हमास और अन्य मुस्लिम चरमपंथी गुटों पर और अधिक हमले की बात कही है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी देते हुए कहा है, 'यह तो अभी शुरुआत है. हमें उन्हें (चरमपंथी गुटों) ऐसा सबक सिखाएंगे कि वो सपने में भी ऐसा करने की नहीं सोचेंगे.' (फोटो-AP)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











