
'क्या आतंकियों के पास इतना समय है...', पहलगाम में धर्म पूछकर गोली मारने के दावे पर बोले कांग्रेस विधायक
AajTak
महाराष्ट्र और कर्नाटक के कांग्रेस विधायकों ने पहलगाम में आतंकियों द्वारा लोगों से उनका धर्म पूछकर गोली मारने के दावों पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि क्या आतंकवादियों के पास लोगों को गोली मारने से पहले उनका धर्म पूछने का समय है.
पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर जहां एक ओर देश आक्रोश में डूबा है, वहीं दूसरी ओर नेता इस मुद्दे पर विवादित बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे. पहलगाम हमले के चश्मदीदों ने बताया कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी. इस नरसंहार का शिकार हुए 26 लोगों ज्यादातर हिंदू हैं. लेकिन महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार ने चश्मदीदों पर ही सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि क्या आतंकवादियों के पास लोगों को गोली मारने से पहले उनका धर्म पूछने का समय है. उनसे पहले बिल्कुल यही टिप्पणी कर्नाटक के मंत्री आर. बी. थिम्मापुर ने भी की थी.
उन्होंने कहा, 'सरकार को पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. वे (सरकार) कह रहे हैं कि आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें मार डाला. क्या आतंकियों के पास यह सब करने का समय है? कुछ लोगों ने कहा है कि ऐसा नहीं हुआ. आतंकियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता, जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें पकड़ो और कार्रवाई करो. यह देश की भावना है.' अपनी इस टिप्पणी से पैदा हुए आक्रोश के बाद कांग्रेस नेता ने कहा, 'यह नहीं पता आतंकवादियों ने धर्म पूछा या नहीं, लेकिन अगर उन्होंने ऐसा किया तो यह देश में अशांति पैदा करने की उनकी रणनीति थी.'
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद तनाव, अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानियों की वापसी का सिलसिला जारी; देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
#WATCH | Nagpur, Maharashtra | Congress MLA Vijay Wadettiwar says, "The government should take responsibility for the #PahalgamTerroristAttack. They (the government) are saying that terrorists killed people after asking them (about their religion). Do terrorists have time for all… pic.twitter.com/88ic7AM5gf
इससे पहले कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मंत्री आर. बी. थिम्मापुर ने पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'जो आदमी गोली चला रहा है, क्या वह जाति या धर्म पूछेगा? वह बस गोली मारेगा और चला जाएगा. व्यावहारिक रूप से सोचें. वह वहां खड़ा होकर पहले धर्म पूछेगा और फिर गोली नहीं चलाएगा. देश इस हमले से दुखी है, लेकिन राजनीतिक फायदे के लिए इसे धर्म से जोड़ने की साजिश नहीं होनी चाहिए.' बता दें कि पहलगाम हमले में जीवित बचे लोगों ने खुलासा किया है कि 22 अप्रैल को बैसरन घाटी के मैदान में आतंकियों ने 26 लोगों को मारने से पहले उनसे उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने के लिए कहा. जो ऐसा करने में विफल रहे, आतंकियों ने उन्हें मौके पर ही गोली मार दी.
यह भी पढ़ें: केरल के रामचंद्रन से गुजरात के सुमित तक... उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में पढ़ा पहलगाम के हर मृतक का नाम, कहा- ये पूरे भारत पर हमला

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










