
क्या अच्छे संकेत? अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में तूफानी तेजी, सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित
AajTak
Gautam Adani की कंपनियों के शेयरों में आई इस तेजी के चलते एक बार फिर Adani Group का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग उसी स्तर पर पहुंच गया, जो कि Hindenburg की रिपोर्ट पब्लिश होने से पहले था. ग्रुप का मार्केट कैप 11 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है.
भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) के बीते साल 2022 तक दुनिया के टॉप-3 अमीरों में शामिल थे और उनके शेयर रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे थे. बीते 24 जनवरी को अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने एक रिपोर्ट पब्लिश की और Adani Stocks में सुनामी आ गई. इसका असर रिपोर्ट पब्लिश होने से लेकर नवंबर महीने तक में भी दिखाई दिया. लेकिन अब एक बार फिर से अडानी की कंपनी के शेयरों में वहीं तूफानी रफ्तार दिख रही है, मंगलवार को Adani Gorup के सभी शेयरों में तेजी है और कुछ में तो अपर सर्किट भी लगा है. आइए समझते हैं कि आखिर इस तेजी के पीछे क्या कारण है और आने वाले समय के लिए क्या संकेत मिल रहे हैं?
अडानी टोटल ने लगाई लंबी छलांग सबसे पहले बात करते हैं शेयर बाजार में धमाल मचा रहे अडानी के शेयरों की. बता दें Adani Group के सभी लिस्टेड कंपनियों के स्टॉक शेयर बाजार (Share Market) में तेज उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. कुछ स्टॉक ने तो 20 फीसदी तक छलांग लगा ली है, जबकि अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises के शेयर भी 7 फीसदी से ज्यादा उछाल पर थे. सबसे ज्यादा तेजी Adani Total Gas के शेयरों में देखने को मिली, जो BSE 19.62 फीसदी उछलकर 642.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गए.
अडानी टोटल के साथ ही अडानी सॉल्यूशंस लिमिटेड का शेयर खबर लिखे जाने तक 13 फीसदी की तेजी के साथ 824 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा Adani Green Energy Share 7.84 फीसदी, Adani Power 8.47 फीसदी और अडानी एंटरप्राइजेज कंपनी का स्टॉक 7.13 फीसदी की बढ़त लेकर कारोबार कर रहा था.
अडानी के इन शेयरों ने भी पकड़ी रफ्तार Share Market में लिस्टेड अडानी ग्रुप की अन्य कंपनियों की बात करें तो इनमें Adani Wilmar का शेयर भी 6.86 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था, इसके अलावा अडानी पोर्ट्स (Adani Power), एनडीटीवी , एसीसी, अंबुजा सीमेंट्स भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे. कंपनियों के शेयरों में आई इस तेजी के चलते एक बार फिर Adani Group का मार्केट कैपिटलाइजेशन उसी स्तर पर पहुंच गया, जो कि Hindenburg की रिपोर्ट पब्लिश होने से पहले था. ग्रुप का मार्केट कैप 11 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है, जो कि हिंडनबर्ग के असर के चलते पहली बार 10 लाख करोड़ के नीचे पहुंच गया था. गौरतलब है कि रिपोर्ट पब्लिश होने वाले दिन 24 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 19,19,888.44 करोड़ रुपये था.
मंगलवार को इस रफ्तार से भागे अडानी के शेयर

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



