
कौन है Salman Khan संग दिखा बच्चा, जिसे कहने लगे चाचू, दिखाए सिक्स पैक
AajTak
योहान, सलमान खान के भाई सोहेल खान और सीमा खान के बेटे हैं. योहान घर में सभी के लाड़ले हैं. योहान के साथ सलमान खान कितना स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं, ये वीडियो देख आप भी समझ जाएंगे. सलमान खान के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं. यूजर्स को ये वीडियो और उनकी बॉन्डिंग काफी क्यूट लगी.
बॉलीवुड के दंबग सलमान खान को बच्चे कितने पसंद हैं ये किसी से छिपा नहीं है. सलमान खान का किड्स लव दिखाते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपने भतीजे योहान संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












