
कौन है Deep Sidhu की गर्लफ्रेंड Reena Rai? जिसने हर मुश्किल वक्त में दिया साथ
AajTak
साल 2018 में रिलीज पंजाबी फिल्म रंग पंजाब में दीप और रीना साथ नजर आए थे. यही वो फिल्म थी जिससे रीना को पहचान मिली. उनके अभिनय को भी लोगों की सराहना मिली थी. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से मालूम पड़ता है कि रीना मिस साउथ एशिया 2014 रह चुकी हैं.
पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत ने सबको बड़ा झटका दिया है. दीप के निधन से उनके दोस्तों और परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. हादसे के वक्त गाड़ी में दीप के अलावा उनकी गर्लफ्रेंड रीना राय भी मौजूद थीं. रीना भी दीप की तरह ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं. आइए रीना के बारे में विस्तार से जानें.
रीना राय पंजाबी एक्ट्रेस हैं. ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी रीना ने कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया है. 2014 में रीना मिस साउथ एशिया का खिताब जीत चुकी हैं. उन्होंने दीप सिद्धू के साल 2018 में रिलीज पंजाबी फिल्म रंग पंजाब में काम किया था. यही वो फिल्म थी जिससे रीना को पहचान मिली. उनके अभिनय को भी लोगों की सराहना मिली थी.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











