
कौन है गैंगस्टर कपिल सांगवान, जिससे बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर गिरफ्तार हुए AAP विधायक नरेश बालियान
AajTak
आरोप है कि विधायक नरेश बालियान और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नन्दू के बीच संबंध हैं. बीजेपी ने एक ऑडियो वायरल करते हुए आरोप लगाया है कि विधायक बालियन गैंगस्टर से व्यापारियों से फिरौती के संबंध में बातचीत कर रहे हैं. ये ऑडियो करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया से लेकर बीजेपी के मीडिया सेल प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया है.
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को जबरन वसूली के मामले में एक गैंगस्टर से कथित संबंध के चलते आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर लिया है. विधायक का गैंगस्टर के साथ कथित ऑडियो सामने आया था, जिसमें वह वसूली संबंधित बातचीत करते सुनाई पड़ रहे हैं. पुलिस का कहना है कि AAP विधायक पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा. वहीं उनकी गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद बीजेपी की तरफ से विधायक और गैंगस्टर का कथित ऑडियो वायरल करते हुए निशाना साधा गया.
आरोप है कि विधायक नरेश बालियान और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नन्दू के बीच संबंध हैं. बीजेपी ने एक ऑडियो वायरल करते हुए आरोप लगाया है कि विधायक बालियन गैंगस्टर से व्यापारियों से फिरौती के संबंध में बातचीत कर रहे हैं. ये ऑडियो करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया से लेकर बीजेपी के मीडिया सेल प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया है. अब सवाल उठता है कि आखिर ये गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नन्दू कौन है?
लंदन में रहता है गैंगस्टर
दरअसल, कपिल सांगवान दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर है और फिलहाल लंदन में रहता है. वह दिल्ली-NCR में लोगों से, खासकर व्यापारियों से जबरन वसूल करता है और पैसा न देने पर मर्डर तक करा देता है. उसने ही साल 2023 में दिल्ली के उत्तम नगर में बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या करवाई थी. इसके अलावा उसने हरियाणा में इसी साल एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह की हत्या कराई थी. कपिल उर्फ नन्दू दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है और उस पर 20 से ज़्यादा मुकदमे दर्ज हैं. गैंगस्टर करीब 5 साल से ब्रिटेन में है. इससे पहले वह दिल्ली जेल में बंद रहा है. नन्दू दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवानिया और मंजीत महल गैंग का विरोधी है.
नरेश बालियान को पार्टी से निकालेगी AAP?
बालियान को हिरासत में लिए जाने के बाद बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और AAP विधायक पर अरविंद केजरीवाल की सहमति से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विधायक को पार्टी से निकाला जाएगा? भाटिया ने एक ऑडियो क्लिप का हवाला दिया, जिसमें कथित तौर पर विधायक बालियान एक बिल्डर से पैसे ऐंठने के लिए धमकी और डराने-धमकाने की चर्चा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यह घटना AAP और उसके नेतृत्व की कार्यप्रणाली को दर्शाती है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




