
कौन हैं वो फिलिस्तीनी कैदी, जिन्हें छोड़ने के बदले इजरायल को 50 बंधक वापस मिलने वाले हैं, किन शर्तों पर हो रही डील
AajTak
इजरायल और हमास के बीच समझौता हो चुका है. हमास 50 बंधकों को छोड़ेगा, जिसके बदले इजरायल करीब डेढ़ सौ फिलिस्तीनी बंदियों को रिहा करेगा. हमास पहले भी इजरायल के लोगों को बंधक बनाकर अपने लोगों को छुड़वा चुका है. यही वजह है कि इस बार इजरायल लंबे समय तक हमास की डील से बचता रहा.
इजरायल अपने लोगों पर हमास के हमले और उन्हें बंधक बनाए जाने के बाद से भड़का हुआ है. हवाई हमलों के बाद वो जमीनी हमले भी करने लगा. हमास का गढ़ गाजा पट्टी है. लिहाजा वहां रहते फिलिस्तीनी भी जद में आने लगे. इस बीच दुनिया के कई मुल्क बीच-बचाव के लिए उतर गए. हमास के तेवर भी हल्के हुए. उसने इजरायल के सामने बंधकों को छोड़ने के लिए समझौते की शर्त रखी. हालांकि इजरायल साफ था कि वो हमास की कोई भी शर्त माने बगैर अपने बंधकों को छुड़ा लेगा. अब खबर आई है कि इजरायल डील के लिए राजी हो चुका है.
इसके तहत दोनों के बीच कुछ दिनों का युद्धविराम होगा. इस दौरान आतंकी गुट हमास बंधकों को रिहा करेगा. साथ ही इजरायल भी जेलों से कैदियों को छोड़ेगा. इस डील के लिए कतर और अमेरिका जैसे देश लगातार दबाव बना रहे थे क्योंकि उनके खुद के लोग भी हमास के बंधक बने हुए हैं. हमास ने जिन लोगों को पकड़ा हुआ है, उनमें से कईयों के पास दोहरी नागरिकता भी है.
क्यों मान रहा है शर्त
माना जा रहा है कि मित्र देश अमेरिका की वजह से इजरायल हमास को लेकर कुछ ढीला पड़ा. लेकिन इसके पीछे यही अकेली वजह नहीं. असल में महीनेभर से ज्यादा समय से युद्ध कर रहे इजरायल पर अपने लोगों का भी दबाव है. लोग अपने परिवार वालों को छुड़वाने के लिए हमास की शर्तें मानने का प्रेशर बना रहे थे. पहले तो इजरायल अड़ा रहा, लेकिन अंदरुनी गुस्सा भड़कने के डर से अब वो आतंकियों की शर्त मान रहा है. वैसे इजरायल अपने बंधकों को लेकर पहले भी काफी उदार रहा है. उसने हर हाल में अपने लोगों को रिहा कराने की कोशिश की.
हमास का रिकॉर्ड खराब रहा है
साल 2006 में गाजा के मिलिटेंट्स ने एक इजरायली सैनिक गिलेड शेलित को पकड़ लिया और पांच सालों तक कैद में रखा. इसके बदले में उसकी शर्त थी कि इजरायल 1027 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ दे. ये कैदी आतंकी प्रवृति के थे. लंबी बातचीत चली और आखिरकार इजरायल ने हमास की शर्त मानकर लोगों को छोड़ दिया. ये फैसला घातक साबित हुआ. ज्यादातर ने बाहर आकर फिर से ज्यूइश लोगों के खिलाफ साजिशें शुरू कर दीं.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









