
कौन हैं जैस्मीन शाह, कैसे काम करता DDCD... जिस पर दिल्ली एलजी ने लिया एक्शन
AajTak
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन दिल्ली (DDCD) के वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह को पद से हटा दिया है. जैस्मीन शाह पर सरकारी पद पर रहते हुए आम आदमी पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के तौर पर काम करने का आरोप है.
दिल्ली में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और आम आदमी पार्टी सरकार में एक बार फिर ठन गई है. अब एलजी सक्सेना ने डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन दिल्ली (DDCD) के वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह को पद से हटा दिया है. उनके ऑफिस को भी सील कर दिया है और उन्हें मिलने वाली सारी सुविधाएं वापस ले ली गईं हैं.
न्यूज एजेंसी ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस मामले में प्लानिंग डिपार्टमेंट की ओर से 17 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और उन्हें अपना जवाब देने के लिए दो बार मौका भी दिया गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया.
जैस्मीन शाह पर आरोप है कि वो आम आदमी पार्टी के 'आधिकारिक प्रवक्ता' के तौर पर काम कर रहे थे और ऐसा करके उन्होंने 'सार्वजनिक पद का दुरुपयोग' किया.
इस मामले पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया भी आ गई है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि एलजी ने आम आदमी पार्टी का प्रवक्ता होने का आरोप लगाते हुए जैस्मन शाह का दफ्तर सील कर दिया. संबित पात्रा भी इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (ITDC) के चेयरमैन हैं और बीजेपी के प्रवक्ता भी, इसलिए उनका ऑफिस भी सील होना चाहिए.
कौन हैं जैस्मीन शाह?
जैस्मीन शाह 2014 में आम आदमी पार्टी से जुड़े थे. DDCD की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, नवंबर 2018 से जैस्मीन शाह दिल्ली सरकार में मंत्री का दर्जा मिला है. पर्यावरण, ट्रांसपोर्ट, शिक्षा और बजट को लेकर दिल्ली सरकार 2016 से उनकी सलाह ले रही है. दावा है कि अर्बन गवर्नेंस और पॉलिसी से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने काफी काम किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











