
कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष? आज नामांकन का आखिरी दिन, G-23 भी उतार सकता है प्रत्याशी
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव दिन-ब-दिन बेहद रोचक होता जा रहा है. एक तरफ केरल से सांसद और पार्टी के पुराने नेता शशि थरूर नामांकन करने के लिए तैयार हैं तो वहीं दूसरी तरफ अशोक गहलोत के पीछे हटने के बाद एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी चुनावी रेस में उतरने का ऐलान किया है.
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव इस बार रोचक होने वाला है. चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है. इसलिए आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और केरल से सांसद शशि थरूर अपना नामांकन पत्र जमा करने जा रहे हैं. इनके अलावा मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे और कुमारी शैलजा भी नामांकन दाखिल कर सकती हैं. नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है. इस बीच G-23 ग्रुप के अलग से प्रत्याशी उतरने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं.
राजस्थान में सियासी उठापटक के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्ष पद की रेस से खुद को बाहर कर चुके हैं. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद गहलोत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. गहलोत के सीएम पद पर बने रहने को लेकर भी सस्पेंस गहरा गया है. पार्टी की तरफ से बताया गया है कि एक या दो दिन में इस पर फैसला हो जाएगा.
दलित उम्मीदवार को भी मिल सकती है प्राथमिकता
गहलोत के चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद दिग्विजय इस रेस में उतर आए हैं. उन्होंने साफ किया है कि वे शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो सका कि दिग्विजय को पार्टी हाइकमान ने समर्थन दिया है या नहीं. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्होंने स्वयं चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाइकमान दलित उम्मीदवार के नाम पर विचार कर रहा है, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सबसे आगे चल रहा है. इसके अलावा, मीरा कुमार, मुकुल वासनिक (G-23) और कुमारी शैलजा का नाम भी चर्चा में है. खड़गे आज सुबह सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात पर सभी की निगाहें टिकी हैं.
थरूर के अलावा G-23 से कोई और भी?
देर रात G-23 के कुछ नेताओं ने आनंद शर्मा के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की. इनमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण का नाम शामिल है. इस बैठक के बाद इसके बाद आनंद शर्मा अशोक गहलोत से मिलने दिल्ली के जोधपुर हाउस पहुंचे. माना जा रहा है कि शशि थरूर (G-23) से इतर इन नेताओं में से भी कोई उम्मीदवार हो सकता है. इन G-23 के नेताओं के बीच वेट एंड वॉच की स्थिति चल रही है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



