
कोहिनूर समेत दुनिया के ये हैं 7 नायाब हीरे, एक-एक की कीमत में तो पूरा शहर बस जाए, रोचक है इनकी हिस्ट्री
AajTak
History of 7 priceless diamonds of World: हीरा है सदा के लिए... ये टैगलाइन किसी एक ब्रांड के लिए नहीं बल्कि दुनिया में लोगों के सबसे फेवरेट ज्वैलरी यानी डायमंड पर पूरी तरह फिट बैठती है. खासकर इंडिया में महिलाओं की ज्वैलरी बॉक्स में सोने की ज्लैवरी के बीच हीरा किसी किंग की तरह जगह पाता है. हम आपको आज बताएंगे कि हीरे की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है. दुनिया में सबसे बड़े साइज के हीरे कहां हैं, सबसे महंगे हीरे कौन से हैं, इनकी कीमत कितनी है, इनके मालिक कौन हैं? इन हीरों की क्या खासियत है? और सबसे नायाब हीरों में क्या कुछ खास है?
सोने-चांदी की दीवानगी भले ही दुनियाभर के लोगों में हो लेकिन हीरा यानी डायमंड दुनिया के अधिकांश लोगों के लिए आज भी एक सपने जैसा ही है. दुनिया में सिर्फ इक्का दुक्का फीसदी लोगों के पास ही आभूषण के रूप में हीरा यानी डायमंड मौजूद है. ये तो रही बात हीरे के आभूषणों की लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे बड़े हीरे कितने वजन के हैं, उनकी कीमत करोड़ों-अरबों या कितने में हैं और इन हीरों के मालिक कौन हैं? कई हीरे तो इतने महंगे हैं कि उनकी कीमत में पूरा एक शहर बसाया जा सकता है. कई हीरे साइज में भले ही छोटे हैं लेकिन उनकी खासियतें उन्हें नायाब बना देती हैं. यूं हीं नहीं आज हीरे का बाजार अरबों-खरबों रुपये में पहुंच चुका है.
हीरे की हिस्ट्री-ज्योग्राफी-इकोनॉमी दुनिया के इतिहास पर अगर नजर डालें तो हीरे की खोज का इतिहास 2500 साल पुराना है. शुरुआती दौर में कटिंग और पॉलिशिंग की सुविधा नहीं होने के कारण हीरा अपने प्राकृतिक रूप में ही रहा और राजा-महाराजाओं की ताज की शान बना रहा. आधुनिक युग में सबसे पहले हीरे के खान की खोज गोदावरी और कृष्णा नदी घाटी के बीच गोलकोंडा के इलाके में हुई. सन् 1800 के आस-पास इस इलाके में हीरे के पहले खान की खोज हुई. उसके बाद साउथ अफ्रीका के हीरा खादानों के बारे में पता चला.
हीरे को धरती के अंदर तैयार होने में लाखों वर्षों का समय लगता है. अधिकांश हीरा पृथ्वी में 150 से 250 किलोमीटर की गहराई पर बनते हैं. यह दुनिया के केवल कुछ हिस्सों में ही पाया जाता है इसलिए रेयर पदार्थों की श्रेणी में आता है. हीरे का इस्तेमाल आभूषण और डेकोरेटिव आइटम्स बनाने के लिए किया जाता है. हीरा रासायनिक रूप से कार्बन का शुद्ध रूप होता है. इसमें बिल्कुल भी मिलावट नहीं होती है. आपको बता दें कि यदि हीरे को ओवन में 763 डिग्री सेल्सियस पर गरम किया जाए, तो यह जलकर कार्बन डाई-आक्साइड बना लेता है और बिलकुल भी राख नहीं बचेगी. इस प्रकार हीरे 100 फीसदी कार्बन से बनते हैं.
हीरे की कीमत क्या होती है? हीरा धरती पर पाया जाने वाला सबसे सख्त प्राकृतिक पदार्थ माना जाता है. डायमंड को कैरेट में आंका जाता है. डायमंड मार्केट के आंकड़ों को देखें तो 1 कैरेट हीरे की कीमत कम से कम 1 लाख और ज्यादा से ज्यादा 18 लाख रुपए हो सकती है. ध्यान रखें ये कीमतें केवल सफेद हीरे की होती है. और अगर हीरा गुलाबी, नीला, पीला, हरा हो तो कीमत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. इसके अलावा हीरे की कीमत उसकी साइज, कटिंग और पॉलिशिंग के टेक्निक से भी तय होती है.
दुनिया के नायाब हीरे और उनकी कहानी
1. दुनिया का सबसे बड़ा हीरा कलिनन हीरा दुनिया में अब तक मिला सबसे बड़ा हीरा है. यह अब तक पाया गया सबसे बड़ा रत्न-गुणवत्ता वाला खुरदरा हीरा है, जिसका वजन 3,106 कैरेट है. यह हीरा चार इंच लंबा, दो इंच चौड़ा और ढाई इंच ऊंचा था. इसे 26 जनवरी 1905 को दक्षिण अफ्रीका के प्रीमियर खदान नंबर 2 में खोजा गया था. इसका नाम खदान के मालिक थॉमस कलिनन के नाम पर रखा गया था. खोज के बाद इस हीरे को ब्रिटिंश किंग एडवर्ड सप्तम के सामने पेश किया गया और एम्सटर्डम ले जाया गया. इस विशाल हीरे को 96 छोटे टुकड़ों और 9 बड़े आकार के जेम्स में विभाजित किया गया.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.








