
कोहरे में गुम DDU जंक्शन! वंदे भारत- सियालदह, राजधानी समेत कई ट्रेनें आज भी लेट, देखें लिस्ट
AajTak
Railway Trains Status: उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है.यूपी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन समेत कई व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर विजिबिलिटी कम होने से यात्री परेशान हैं. वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी निर्धारित समय से काफी देर से चल रही हैं.
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ रही है. उत्तर भारत समेत देश के मैदानी इलाकों में शीतलहर और कोहरे ने कोहराम मचाया है. घने कोहरे का सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ रहा है. एक तरफ जहां विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर लोगों को अपने वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है तो वहीं, दूसरी ओर घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी लगाम लगाई है.
आलम यह है कि वंदे भारत जैसी सेमी हाई स्पीड और राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं. इस भीषण शीतलहर में ट्रेनों का इंतजार करना मुसाफिरों के लिए मुश्किल का सबब साबित हो रहा है.
दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर कोहरे ने पूरी तरह से अपना साम्राज्य फैला लिया है. आलम यह है कि घने कोहरे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन गुम हो गया है. ट्रेनों की रफ्तार थम गई है.
दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंचने वाली आनंद विहार अगरतला राजधानी एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है. वहीं, पटना से चलकर गोमती नगर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी आज, 8 जनवरी को कोहरे की वजह से डेढ़ घंटे लेट हो गई है. यही हाल अन्य मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का भी है.
मगध एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस और संपर्क क्रांति जैसी ट्रेनें भी कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं. कोहरे के वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. गाड़ी संख्या 12328 देहरादून हावड़ा उपासना एक्सप्रेस आज कैंसिल कर दी गई है.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली देर से चल रही ट्रेनों की लिस्ट:

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






