
कोवैक्सीन की दूसरी डोज नहीं दे सकते तो क्यों शुरू किया वैक्सीनेशन, HC ने दिल्ली सरकार से पूछा
AajTak
कोवैक्सीन के दूसरे डोज को लेकर बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि जब कोवैक्सीन की दूसरी डोज नहीं दे सकते तो धूमधाम से वैक्सीनेशन क्यों शुरू किया गया?
वैक्सीन की कमी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को केजरीवाल सरकार को फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि जब आप तय वक्त में कोवैक्सीन की दूसरी डोज नहीं दे सकते तो वैक्सीनेशन सेंटर शुरू ही क्यों किए? दरअसल, कोवैक्सीन के दूसरे डोज को लेकर हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दाखिल हुई थीं. इसमें मांग की गई थी कि जिन लोगों को कोवैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, उन्हें तय समय पर दूसरी डोज भी लगाई जाए. इन्हीं याचिका पर हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












