
कोविड के मरीजों में बढ़ी सीने में दर्द की शिकायत, अमेरिका की स्टडी में दावा
AajTak
अमेरिका में एक स्टडी में सामने आया है कि कोविड के मरीजों में सीने में दर्द की शिकायत बढ़ सकती है. दरअसल, डेढ़ लाख लोगों पर एक शोध किया गया है. इसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं.
कोविड-19 के मरीजों को संक्रमण के बाद 6 महीने से एक साल तक सीने में दर्द होने का खतरा बढ़ सकता है. ये जानकारी एक स्टडी में सामने आई है. इसमें कहा गया है कि कोविड के बाद हार्ट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं. अमेरिका में इंटरमाउंटेन हेल्थ के शोधकर्ताओं ने हार्ट संबंधी लक्षणों के करीब 150,000 मरीजों पर एक स्टडी की है. इसमें सामने आया है कि ऐसे मरीज जो COVID पॉजिटिव पाए गए थे, उनमें संक्रमण के बाद 6 महीने से एक साल तक सीने में दर्द की शिकायत की थी.
इंटरमाउंटेन हेल्थकेयर की कार्डियोवस्कुलर महामारी विज्ञानी और प्रमुख शोधकर्ता Heidi T. May ने कहा कि हमें उन रोगियों में दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसी कोई शिकायत नहीं मिली है, जो कोविड पॉजिटिव पाए गए थे. लेकिन ऐसे मरीजों में हमने सीने में दर्द की शिकायत देखी. मरीज लंबे समय तक इस समस्या से पीड़ित रहे हैं. यह भविष्य के हार्ट संबंधी बीमारियों को बढ़ावा देने का संकेत है.
यूएस में अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के 2023 वैज्ञानिक सम्मेलन में स्टडी की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी. टीम ने जिन COVID-19 के मरीजों पर शोध किया गया था, उनमें ऐसे कई मरीज थे, जिन्होंने 6 महीने और एक साल तक सीने में दर्द का अनुभव करने की शिकायत की थी. ऐसे रोगियों की दर काफी अधिक थी, लेकिन कार्डियोवस्कुलर की समस्या में इजाफा नहीं हुआ है.
शोधकर्ता Heidi T. May ने कहा कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. उन्होंने कहा कि परिणाम भले ही इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि ये एक नई परेशानी खड़ी कर सकता है, लेकिन ये भी संभव है कि आने वाले समय में हालात बदल जाएं. शोधकर्ता ने कहा कि हार्ट सिस्टम पर संक्रमण के स्थायी प्रभाव को लेकर किसी फैसले पर पहुंचना मुश्किल है.
ये भी देखें

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









