
कोलकाता रेप केस में किसे बचा रही ममता सरकार? इन 6 सवालों का जवाब ढूंढ रही है जनता
AajTak
कोलकाता डॉक्टर रेप और हत्याकांड में ममता सरकार अपनी कारस्तानियों के चलते उलझती जा रही है. दिल्ली के निर्भया केस जैसी घटना होने के बाद भी कोलकाता पुलिस ने जिस तरह की असंवेदनशीलता दिखाई है उससे पब्लिक का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शुक्रवार को 31 साल की पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर हुआ. इस भयावह घटना को करीब पांच दिन हो गए हैं पर जनता का रोष बढ़ता ही जा रहा है. लड़की के साथ जिस तरह की दरिंदगी हुई है उसकी तुलना दिल्ली में निर्भया केस से की जा रही है. पर संवेदनशील घटना पर जिस तरह पश्चिम बंगाल सरकार रिएक्ट कर रही है वह कम आश्चर्यजनक नहीं है. ममता सरकार के बेहद टालू रवैया का ही नतीजा है कि बंगाल में लोग भड़के हुए हैं. लोगों को ऐसा क्यों लगने लगा है कि इस घटना में कोई टीएमसी का बड़ा नेता इन्वॉल्व हो सकता है. आइये पूरे मामले में जिस तरह की लापरवाही ममता सरकार ने की है उसकी पूरी तहकीकात करते हैं.
1-टीएमसी के बड़े नेता क्यों मुंह छिपा रहे हैं?
कोलकाता महिला डॉक्टर रेप-मर्डर केस में इंसाफ की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. पर इन आंदोलनों पर टीएमसी नेता चुप्पी साधे हुए हैं. कोलकाता रेप केस अगर सामान्य घटना है तो फिर टीएमसी के नेता मुंह छुपाए क्यों घूम रहे हैं. टीएमसी की बड़ी नेताओं में से एक काकोली घोष और उनके पति जो आरजीकर मेडिकल कॉलेज के एल्युमिनाई हैं , पर अब तक इस घटना पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. टीएमसी की चर्चित नेता हैं महुआ मोइत्रा. टीएमसी के टिकट पर सांसद हैं. आए दिन मोदी सरकार के खिलाफ सवाल पूछने के बहाने जहर उगलती रही हैं. पर जब स्वतंत्र पत्रकार अजित अंजुम ने कोलकाता रेप केस पर उनसे कुछ सवाल पूछना चाहे तो उन्हें मोइत्रा ने ब्लॉक कर दिया. यही नहीं कुछ और पत्रकारों को भी उन्होंने ब्लॉक कर दिया है.
टीएमसी नेता रेप केस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. हालांकि इस बीच तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने आरजीकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आधी रात को होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही. वरिष्ठ नेता ने इस बारे में एक्स पर जानकारी दी. उन्होंने कहा, मैं प्रदर्शन में शामिल होने जा रहा हूं, क्योंकि लाखों बंगाली परिवारों की तरह मेरी भी एक बेटी और छोटी पोती है. हमें उठ खड़ा होना चाहिए. महिलाओं के खिलाफ क्रूरता बहुत हो गई है. आइए हम सब मिलकर इसका विरोध करें, चाहे कुछ भी हो जाए. दरअसल तृणमूल कांग्रेस के नेता इस मुद्दे से जितनी दूरी बनाएंगे जनता का संदेह ममता सरकार पर उतना ही बढ़ता जाएगा.
2-घटना स्थल को सील न करके, दूसरे कमरे में कंस्ट्रक्शन का काम शुरू करना
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल के हड़ताली डॉक्टर्स का कहना है कि अस्पताल के जिस सेमिनार हॉल में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया, उसे सील किया जाना चाहिए था. सेमिनार हॉल को सील क्यों नहीं किया गया? यह सवाल काफी हद तक सही भी है. सड़क पर हादसे में किसी की मौत होती है तो उस जगह को कुछ देर के लिए ब्लॉक कर दिया जाता है. यहां पर तो एक लड़की को इतनी बुरी तरह मारा गया कि उसके पैर तक तोड़ दिए गए थे. लड़की के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था. इसके बावजूद घटना स्थल को सील न करना जाहिर है कि किसी साजिश की ओर इशारा करेगा.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




