
कोलकाता में JMB के 5 आतंकियों को उम्रकैद, भारत में बम धमाकों की साजिश ऐसे हुई थी नाकाम
AajTak
कोलकाता की एक अदालत ने भारत के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रचने वाले JMB के पांच आतंकियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाकर आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है. दो बांग्लादेशी नागरिकों समेत इन दोषियों पर हथियार जुटाने और देश में बम धमाकों की योजना बनाने का आरोप था.
पश्चिम बंगाल की राजधाानी कोलकाता में जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश यानी JMB के पांच आतंकियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. उनको भारत के खिलाफ जंग छेड़ने और हथियार जुटाने के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया है. दोषियों में दो बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं. कोर्ट के इस फैसले को आतंक के नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है.
आतंकी संगठन JMB के ये गुर्गे भारत के अलग-अलग राज्यों में बम धमाके जैसी खतरनाक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे. कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने सितंबर 2016 में पश्चिम बंगाल और असम से छह आरोपियों को विस्फोटक, IED के पुर्जे, धमाकों की योजना से जुड़े दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार किया था.
इस मामले की सुनवाई बिचार भवन स्थित सिटी सेशंस कोर्ट में चल रही थी. स्पेशल जज रोहन सिन्हा ने छह में से पांच आरोपियों को दोषी ठहराया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई. दोषी ठहराए गए आरोपियों में अनवर हुसैन फारूक, मो. रुबेल, दोनों बांग्लादेशी नागरिक, पश्चिम बंगाल के बर्धमान के मौलाना यूसुफ, असम के साहिदुल इस्लाम और जबिरुल इस्लाम शामिल हैं.
छठे आरोपी, बर्धमान के रहने वाले अब्दुल कलाम को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है. सभी पांच दोषियों को भारतीय दंड संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत दोषी पाया गया, जिसमें धारा 121 यानी भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना या उसकी कोशिश करना और धारा 122 यानी सरकार के खिलाफ युद्ध के लिए लोगों और हथियारों को इकट्ठा करना शामिल है.
दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को फॉरेनर्स एक्ट के तहत भी दोषी ठहराया गया है. STF की जांच में सामने आया था कि इन सभी आरोपियों को पहले इसी केस में पकड़ा गया था. उन्हें 2014 के खगरागढ़ बम ब्लास्ट केस में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने हिरासत में लिया था. रुबेल, यूसुफ, साहिदुल, जबिरुल और अब्दुल को खगरागढ़ बम ब्लास्ट केस में दोषी ठहराया जा चुका है.
2 अक्टूबर 2014 को बर्धमान के खगरागढ़ में एक जोरदार धमाका हुआ था. उस दौरान एक किराए के मकान में IED बनाए जा रहे थे, तभी धमाका हो गया और दो आतंकियों की मौत हो गई थी. उसी केस की जांच में JMB नेटवर्क की कई परतें खुली थीं. STF ने बताया कि सितंबर 2016 में उसे JMB के कुछ समर्पित सदस्यों और नेताओं की गतिविधियों के बारे में सीक्रेट इनपुट मिला था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










