
कोलकाता : दुर्गा पूजा के जश्न के बीच महिला ने फुटपाथ पर दिया बेटी को जन्म, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
AajTak
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा को विश्वपटल पर लाने के लिए राज्य सरकार ने एक कार्निवाल का आयोजन किया था. इस दौरान गहमा-गहमी के बीच एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा उठी और महिला ने फुटपाथ पर ही बच्चे को जन्म दिया. महिला की मदद को लेकर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया और प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया गया.
पश्चिम बंगाल में इन दिनों दुर्गा पूजा की गहमा-गहमी है. पूजा की तैयारियों में जुटा कोलकाता शहर, भीड़ भरे रास्ते, बाजार में चहल-पहल, इस समय यहां की आम पहचान है. ऐसे में एक गर्भवती महिला को बीच बाजार प्रसव पीड़ा उठती है और वह फुटपाथ पर ही बच्चे को जन्म दे देती है. इस पूरे वाकये के दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा सामने दिखता है, जो ना सिर्फ महिला की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाती है, बल्कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सुरक्षित अस्पताल भी पहुंचाती है.
दरअसल यूनेस्को ने कोलकाता के दुर्गा पूजा को विश्वपटल पर जगह दी है. इसी बात का जश्न मनाने के लिए राज्य सरकार ने गुरुवार को राजधानी कोलकाता में एक कार्निवाल का आयोजन किया था. शहर के धर्मतला इलाके में इस जुलूस को देखने के लिए भारी भीड़ जमा थी. इसी बीच स्टेट्समैन हाउस से लगे हुए एक फुटपाथ पर प्रसव पीड़ा के चलते एक महिला लेट गई और दर्द से कराह उठी. मौके पर मौजूद कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने आगे बढ़कर महिला को मदद पहुंचाई.
मां का नाम रानी है और उसकी उम्र 35 साल है. पुलिस ने दोनों की मदद करते हुए उन्हें नीलरतन सरकार अस्पताल पहुंचाया, जहां अब दोनों सुरक्षित हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस महिला की मदद नहीं करती, तो उसकी बेटी का जीवित बचना मुश्किल था. दुर्गा पूजा के इस जश्न के बीच महिला ने एक बेटी को जन्म दिया है. जिस समय महिला ने बच्चे को जन्म दिया, उस वक्त उसके परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था.
महिला की मदद को कुछ स्थानीय दुकानदार आगे आए और वहां मौजूद ट्रैफिक गार्ड इंद्रनाथ मुखोपाध्याय और प्रणब देबनाथ भी मदद को पहुंचे. उन्होंने महिला के लिए स्पेशल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई. तब तक मदर टेरेसा की मिशनरी के लोग भी वहां पहुंच गए और उनकी मदद से महिला ने फुटपाथ पर ही बेटी को जन्म दिया.
(रिपोर्ट - राजेश साहा)

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





