
कोलकाता के अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें- 10 बड़े अपडेट्स
AajTak
कोलकाता पुलिस ने कहा कि 31 वर्षीय लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि विरोध प्रदर्शन की आड़ में करीब 40-50 लोगों की भीड़ ने बुधवार देर रात अस्पताल परिसर में धावा बोला और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में गुरुवार शाम को तीन और आरोपियों को अरेस्ट किया गया है, लिहाजा पुलिस ने अबतक 12 आऱोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को अदालत में पेश किया गया और 22 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ की घटना के बाद डॉक्टर्स में आक्रोश है, गुरुवार को डॉक्टर्स ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. डॉक्टरों ने प्रशासनिक भवन को घेर लिया. साथ ही प्रिंसिपल और अधीक्षक को इमारत से बाहर नहीं निकलने दिया. प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के बारे में अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा. इसके अलावा अस्पताल की नर्सों ने भी विरोध प्रदर्शन किया.
वहीं, कोलकाता पुलिस ने कहा कि 31 वर्षीय लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि विरोध प्रदर्शन की आड़ में करीब 40-50 लोगों की भीड़ ने बुधवार देर रात अस्पताल परिसर में धावा बोला और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया.
आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ केस के बड़े अपडेट्स
1- कोलकाता पुलिस ने आरजी कर अस्पताल में हुई हिंसा के मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए हैं और उनकी गहन जांच की जा रही है.
2- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. IMA ने कहा कि भीड़ का हमला ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवा मेडिकल छात्रों को निशाना बनाने का प्रयास था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












