
कोलकाता कांड: 'पत्नी से करता था मारपीट, हर किसी से झगड़ता था...', संदीप घोष को लेकर पड़ोसियों का खुलासा
AajTak
आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष को लेकर पड़ोसियों ने बड़ा दावा किया है. पड़ोसियों का कहना है कि डॉ. संदीप घोष बारासात स्थित अपने पूर्व आवास पर अपनी पत्नी को पीटते थे. घोष ने अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह लहूलुहान हो गई थी. उस वक्त 14 दिन पहले उनकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था. प्रत्यक्षदर्शियों को लगभग 12 साल पहले बारासात की भयावहता याद है.
कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस को लेकर देशभर में गुस्सा है. डॉक्टर सड़कों पर हड़ताल कर रहे हैं और अपने लिए सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. इस बीच इस केस के घटनास्थल यानी आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष को लेकर पड़ोसियों ने बड़ा दावा किया है. पड़ोसियों का कहना है कि डॉ. संदीप घोष बारासात स्थित अपने पूर्व आवास पर अपनी पत्नी को पीटते थे. घोष ने अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह लहूलुहान हो गई थी. उस वक्त 14 दिन पहले उनकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था. प्रत्यक्षदर्शियों को लगभग 12 साल पहले बारासात की भयावहता याद है.
आजतक ने बारासात के हृदयपुर में उस इलाके के लोगों से बातचीत की है, जहां संदीप घोष 2 साल तक रुके थे. उन दिनों संदीप घोष बारासात के अर्जुन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल थे. दो साल तक वो बारासात रहे. पड़ोसियों के मुताबिक उन्होंने एक घर खरीदा था और वह वहां अपनी पत्नी के साथ रह रहे था, जिसे वह बेचकर चले गए. उनके पड़ोसियों के अनुसार, घोष अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट और बदतमीजी करते थे. जानकारी के मुताबिक घोष द्वारा यह घर बेचने के बाद वह मकान दो बार और बेचा जा चुका है. वर्तमान मालिक को संदीप घोष के मामले में कोई जानकारी नहीं है कि घोष या उनके परिवार ने यहां क्या किया. हालांकि, पड़ोसियों का ऐसा दावा है कि उनका व्यवहार शुरू से ही ठीक नहीं था.
चश्मदीदों ने बताई 12 साल पुरानी घटना
आजतक से एक्सक्लूसिव बात करते हुए पड़ोसियों ने बताया कि वे संदीप घोष और उनकी पत्नी के बीच बुरी झड़प के प्रत्यक्षदर्शी थे. उन्होंने दावा किया कि बच्चे को जन्म देने के 14 दिन बाद घोष ने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा. पड़ोसियों ने दावा किया कि सिजेरियन टांके फटने के बाद महिला को बहुत अधिक रक्तस्राव हुआ. कई पड़ोसियों ने इसका विरोध भी किया था.
संदीप घोष के पूर्व पड़ोसी आशीष बनर्जी ने कहा कि अपनी पत्नी के प्रति उनका रवैया ठीक नहीं था. वे मारपीट के भी चश्मदीद गवाह हैं.
बनर्जी ने कहा, 'एक बार मेरे और संदीप घोष के बीच जमकर बहस हुई थी, उनका व्यवहार खराब था. मुझे बाद में पता चला कि वह एक डॉक्टर थे. घोष लगभग दो साल तक इस घर में रहे और वहां एक ऐसी घटना घटी, जहां उन्होंने अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनके खून तक बहने लगा था. पहले तो स्थानीय लोगों ने कुछ नहीं कहा क्योंकि यह पारिवारिक मामला था, लेकिन बाद में सभी लोग बाहर आ गए और जो हुआ उसका विरोध करने लगे, रात में भी कई लोग बाहर आ गए थे. यह मारपीट उस वक्त हुई थी. जब घोष की पत्नी ने 14 दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था.'

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




