
कोलंबिया ने पाक के खिलाफ भारत का समर्थन किया, पहले का बयान लिया वापस
AajTak
कोलंबिया ने पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों पर संवेदना जताने वाला अपना पहले का बयान वापस ले लिया है. कोलंबिया के उप विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें कश्मीर की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी मिली है. भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया में पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देने के तथ्य प्रस्तुत किए. यह भारत की कूटनीतिक जीत मानी जा रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











