
कोर्ट से 'स्पाइडर-मैन' बनकर भागा आरोपी, खिड़की से फिसला और फरार, Video Viral
AajTak
साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग कोर्ट से एक आरोपी के स्पाइडर-मैन स्टाइल में भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस घटना ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग कोर्ट से एक आरोपी के स्पाइडर-मैन स्टाइल में भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस घटना ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
घटना जोहान्सबर्ग के जेप्पे कोर्ट की है, जहां आरोपी ओनोशाना थांडो साडिकी को चोरी और घर में घुसपैठ के मामले में पेश किया गया था. सुनवाई के दौरान, जब मजिस्ट्रेट बोल रहे थे, तभी साडिकी अचानक कोर्टरूम के दरवाजे से बाहर निकल गया. वह बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल तक पहुंचा और फिर खिड़की से बाहर आकर धीरे-धीरे नीचे उतरने लगा. फिर दीवारों से फिसलते हुए नीचे आया और आखिरी छलांग लगाकर जमीन पर कूद गया. इस तरह सिक्योरिटी को चकमा देकर आरोपी मौके से फरार हो गया.
इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि साडिकी बड़े ही आसान तरीके से बिल्डिंग की ऊंचाई से उतर रहा है, जैसे उसे पहले से ही इसका अभ्यास हो.
देखें वायरल वीडियो
आरोपी ने कोर्ट में ही डेमो दे दिया
सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ ने इस पर गुस्सा जताया, तो कुछ ने इसे मजेदार बना दिया. एक यूजर ने लिखा कि आरोपी ने कोर्ट में ही डेमो दे दिया कि वह चोरी कैसे करता था. दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि अगर वह इतना बड़ा अपराधी था, तो फिर उसे हथकड़ी क्यों नहीं पहनाई गई थी. कुछ लोग पुलिस की नाकामी पर भी सवाल उठा रहे हैं कि कैमरे से सबकुछ कैद किया गया लेकिन उसे पकड़ने की कोशिश तक नहीं की गई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











