
कोर्ट में सुनवाई से पहले मेहुल की पत्नी प्रीति बोलीं- वो एंटीगुआ का नागरिक, कानून पर है पूरा विश्वास
AajTak
कोर्ट में सुनवाई शुरू होने से पहले मेहुल की पत्नी प्रीति चोकसी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि मेरे पति को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हैं. वह एंटीगुआ के नागरिक हैं और उन्हें बारबुडा के संविधान के तहत सभी अधिकार और सुरक्षा का लाभ लेने का हक है.
भगोड़े मेहुल चोकसी के मामले में डोमिनिका की स्थानीय अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी. कोर्ट में सुनवाई शुरू होने से पहले मेहुल की पत्नी प्रीति चोकसी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि मेरे पति को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हैं. वह एंटीगुआ के नागरिक हैं और उन्हें बारबुडा के संविधान के तहत सभी अधिकार और सुरक्षा का लाभ लेने का हक है. प्रीति ने कहा कि मुझे कैरेबियाई देशों के कानून में पूरा विश्वास है. हम मेहुल के सुरक्षित और जल्द से जल्द एंटीगुआ वापसी का इंतजार कर रहे हैं.मेहुल की पत्नी ने कहा कि वो महिला मेरे पति को जानती थी, जब वह एंटीगुआ आती थी तो वह मेरे पति से मिलने जाती थी.जो लोग उनसे मिले हैं. उससे मुझे जो समझ आया है वो ये है कि मीडिया चैनलों पर दिखाई गई महिला वह महिला नहीं है जिसे वे बारबरा के नाम से जानते थे.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












