
कोरोना से मरे लोगों के परिजनों को मुआवजा, गरीब परिवारों को हर महीने 7500... विपक्ष ने कीं सरकार से 11 मांगें
AajTak
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल तरीके से बैठक की. कांग्रेस समेत 19 दलों की बैठक के बाद विपक्षी दलों ने 11 सूत्रीय मांग रखी है.
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल तरीके से बैठक की. कांग्रेस समेत 19 दलों की बैठक के बाद विपक्षी दलों ने 11 सूत्रीय मांग रखी है. विपक्ष ने सरकार से कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा देने, गरीब परिवारों को साढ़े सात हजार रुपये प्रति महीने, पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करने जैसी मांगें की हैं. वर्चुअल बैठक में सोनिया गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होने के लिए कहा. सोनिया गांधी ने कहा कि हम सबके अपने मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रहित में हमें एक साथ आना होगा. बता दें कि कांग्रेस के अलावा इस बैठक में टीएमसी, एनसीपी, डीएमके, शिवसेना, जेएमएम, सीपीआई, सीपीएम, एनसी, आरजेडी, एआईयूडीएफ आदि के नेताओं ने हिस्सा लिया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












