
कोरोना से लड़ाई के लिए CBSE तैयार करेगा 'Young Warrior', UNICEF से मिलेगा सर्टिफिकेट
AajTak
CBSE Young Warrior Campaign: इसका उद्देश्य पूरे देश में 50 लाख युवाओं को साथ लाकर कोरोना संकट के खिलाफ लड़ने के लिए ट्रेंड करना है. बोर्ड का उद्देश्य युवाओं को वैश्विक महामारी के दौरान नेतृत्व की भूमिका निभाने में मदद करना और उनमें सहानुभूति तथा सामाजिक चेतना की भावना पैदा करना है.
CBSE Young Warrior Campaign: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मौजूदा Covid-19 संकट से निपटने के लिए 50 लाख युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए एक ऑल इंडिया कैंपेन शुरू किया है. इस कैंपेन का नाम 'यंग वॉरियर' (Young Warrior) रखा गया है और इसका उद्देश्य पूरे देश में 50 लाख युवाओं को साथ लाकर कोरोना संकट के खिलाफ लड़ने के लिए ट्रेंड करना है. बोर्ड का उद्देश्य युवाओं को वैश्विक महामारी के दौरान नेतृत्व की भूमिका निभाने में मदद करना और उनमें सहानुभूति तथा सामाजिक चेतना की भावना पैदा करना है. CBSE के आधिकारिक बयान के अनुसार, "केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, युवा मामले और खेल मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, YuWaah-UNICEF और 950 से अधिक भागीदारों के एक संघ के साथ मिलकर #YoungWarrior को शुरू किया जा रहा है. #YoungWarrior, COVID-19 के खिलाफ कार्रवाई का नेतृत्व करने और 50 लाख युवाओं को इसमें शामिल करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है." कौन बन सकता है #YoungWarrior 10 से 30 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी छात्र या शिक्षक इस कैंपेन में शामिल हो सकता है. इसके लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











