
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए राजस्थान में 9 बजे बंद होंगे बाजार, अब 10 बजे से नाइट कर्फ्यू
AajTak
राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए CM अशोक गहलोत ने कहा कि दूसरी लहर से बचाव के लिए राजस्थान में कड़े कदम जरूरी हैं. राज्य के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है. नाइट कर्फ्यू 11 बजे की जगह 10 बजे से लग जाएगा.
देश के कई राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए अशोक गहलोत सरकार की ओर से राजस्थान को कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से बचाने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. राज्य में 2 और शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है. साथ ही 10 शहरों में नाइट कर्फ्यू का समय भी बढ़ा दिया गया है और अब यह रात 11 बजे की जगह 10 बजे से लागू हो जाएगा. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि दूसरी लहर से बचाव के लिए राजस्थान में कड़े कदम जरूरी हैं. राज्य के 2 और जिलों में भी नाइट कर्फ्यू (अब 10 जिलों में) लगाने का फैसला किया गया है. नाइट कर्फ्यू 11 बजे की जगह 10 बजे से लग जाएगा. साथ ही अब रात 9 बजे बाजार बंद हो जाएंगे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











