
कोरोना: महाराष्ट्र में महाशिवरात्रि को लेकर गाइडलाइंस, दिल्ली में 300 से कम केस
AajTak
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाशिवरात्रि को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई. जिसमें कहा गया कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है, ऐसे में लोग सादगी से त्योहार मनाएं. मंदिर में कम से कम भीड़ लगाने की अपील की गई. लोगों से कहा गया है कि कोरोना को देखते हुए उन्हें घर में ही पूजा करनी चाहिए.
देश में फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और पंजाब समेत कई राज्य कोरोना की चपेट में एक बार फिर से आ गए हैं. वैक्सिनेशन के बीच कोरोना मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या ने चिंता बढ़ा दी है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 13,659 नए कोरोना केस मिले. जबकि 54 लोगों की मौत हो गई. वहीं कर्नाटक में 760 नए कोरोना मरीज मिले, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई. केरल में आज 2,475 कोरोना के नए मामले सामने आए. नागपुर-मुंबई में कोरोना का कहर
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











