
कोरोना बेस्ड स्टोरी लाइन, 55 एक्ट्रेस का ऑडिशन, जानें कितना अलग होगा एकता कपूर का शो Naagin 6?
AajTak
टीवी पर नागिन सीरीज के 5 हिट सीजन देने के बाद एकता कपूर अब नागिन 6 लेकर आ रही हैं. शो का प्रोमो वीडियो भी शेयर कर दिया गया है. लेकिन इस बार एकता कपूर ने नागिन 6 सीरियल को अलग बनाने के लिए कोरोना महामारी का सहारा ले लिया है, जिसे दर्शकों ने ऑन एयर होने से पहले ही रिजेक्ट कर दिया है. अब सीरियल आने के बाद इसे दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
नानिग आ रही है देश को कोरोना के कहर से बचाने के लिए.आप सोच रहे होंगे कि नागिन आखिर कोरोना से कैसे बचा सकती है? हैरान मत होइए, क्योंकि अगर नागिन एकता कपूर के शो की हो तो वो कोरोना जैसे कई संकट से देश को बचा सकती है. यह सुनकर यकीनन आपको हंसी आ रही होगी या फिर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बात अब एकता कपूर को कौन समझाए कि सीरियल्स की स्टोरी को रियलिटी से इतना भी ना भटकाएं कि लोगों का शो से विश्वास ही उठ जाए.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












