
कोरोना: फिर बढ़ा मौतों का आंकड़ा, बीते 24 घंटे में 955 मरीजों की गई जान, 43 हजार से अधिक नए केस
AajTak
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry of India) के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 43,071 नए मामले (New cases) सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 52,299 कोरोना मरीज ठीक/रिकवर हुए हैं. वहीं, बीते एक दिन में 955 कोविड मरीजों की जान गई है.
Coronavirus New Cases, Covid-19 Latest Updates: भारत में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है जबकि मरने वालों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है. देश में बीते एक दिन में कोविड-19 के करीब 43 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि 955 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. भारत में संक्रमण के नए मामलों की तुलना में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. देश में राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 मरीजों का रिकवरी रेट (Recovery Rate) 97.09% पहुंच गया है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












