
कोरोना पर कंट्रोल के लिए नई स्ट्रेटजी, सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में 2 हफ्तों में वैक्सीनेशन
AajTak
देश में कोरोना के बढ़ते केस को कंट्रोल में लाने के लिए नई स्ट्रेटजी अपनाई जा रही है. केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में अगले दो हफ्ते के अंदर 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की डोज देने का निर्देश दिया है.
देश में कोरोना के बढ़ते केस को कंट्रोल में लाने के लिए नई स्ट्रेटजी अपनाई जा रही है. केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में अगले दो हफ्ते के अंदर 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की डोज देने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही केंद्र ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने और सभी पात्रों को टीका लगाए जाने का भी निर्देश दिया है. केंद्र ने कहा कि उच्च केस लोड वाले सभी जिलों में आने वाले दो हफ्तों के अंदर 45 साल और उससे अधिक की उम्र वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाए. इसके साथ ही प्रत्येक कोरोना मरीज के 25 से 30 संपर्कों को ट्रेस करना, उनके क्वारनटीन की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि कोरोना के मामले कम किया जा सके.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











