
कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, सोने में 2000 रुपये का उछाल, क्या बनेगा नया रिकॉर्ड?
AajTak
कोरोना के बढ़ते मामलों से शेयर बाजार में भारी दबाव में दिख रहा है. निवेशकों को पिछले मार्च की गिरावट याद आने लगी है. इस बीच सोने में चमक तेजी से लौटने लगी है. पिछले करीब 10 दिनों में सोने की कीमतों में तेज उछाल दर्ज की गई है.
कोरोना के बढ़ते मामलों से शेयर बाजार में भारी दबाव में दिख रहा है. निवेशकों को पिछले मार्च की गिरावट याद आने लगी है. इस बीच सोने में चमक तेजी से लौटने लगी है. पिछले करीब 10 दिनों में सोने की कीमतों में तेज उछाल दर्ज की गई है. सोमवार को सेंसेक्स में भारी 1700 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है. (Photo: File) दरअसल अप्रैल में अब तक सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है. रेट अब भी 46,000 के ऊपर बने हुए हैं. पिछले हफ्ते सोना 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम मजबूत हुआ है. अप्रैल महीने के पहले दिन ही सोना 881 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ था. इस उछाल के बाद सोना 44500 से ऊपर पहुंच गया था. इसी तरह से एक अप्रैल को चांदी की कीमतों 1,071 रुपये बढ़कर 63,256 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. (Photo: File) इससे पहले जनवरी से मार्च-2021 के बीच MCX पर सोने ने 11 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया था. जबकि COMEX पर सोने ने 10 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया. वहीं 1 साल के रिटर्न पर नजर डालें तो MCX पर सोने ने 3 फीसदी की पॉजिटिव रिटर्न दिया है, जबकि COMEX पर 5 फीसदी का रिटर्न दिया है. (Photo: File)More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












