
कोरोना: देश में करीब 44 हजार नए केस, 24 घंटे में 200 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा
AajTak
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के 43846 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में 197 संक्रमितों की मौत हो गई जबकि इसी अवधि में 22956 संक्रमित पूरी तरह ठीक भी हुए.
देश में कोरोना वायरस की रफ्तार एकबार फिर डराने लगी है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के करीब 44 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में देशभर में 197 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, जबकि इसी अवधि में करीब 23 हजार संक्रमित ठीक भी हुए हैं. वहीं, कोरोना की तेज रफ्तार के बीच आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर और जबलपुर में आज संपूर्ण लॉकडाउन है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के 43846 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 200 तक पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 197 संक्रमितों की मौत हो गई जबकि इसी अवधि में 22956 संक्रमित पूरी तरह ठीक भी हुए. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव केस 3 लाख के पार पहुंच गए हैं. इस समय देशभर में कोरोना के 3 लाख 9 हजार 87 एक्टिव केस हैं.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









