
कोरोना के बीच अब ब्लैक फंगस का कहर, राजस्थान में 700 केस, महाराष्ट्र में भी मचा हाहाकार
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर का मुकाबला कर रहे भारत में अब ब्लैक फंगस ने कहर बरपा दिया है. दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में इसके नए मामले सामने आ रहे हैं, एक्सपर्ट्स ने इस खतरनाक बीमारी को लेकर चेताया है.
कोरोना की चुनौती के बीच ब्लैक फंगस बीमारी ने चिंता बढ़ा दी है. देश के कई राज्यों में इस बीमारी के मरीज़ों की संख्या बढ़ने लगी है. सिर्फ राजस्थान में ही ब्लैक फंगस के 700 से अधिक केस हैं, ऐसे में राज्य सरकार सचेत हो गई है. राजस्थान में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को जरूरी एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं. पूरे प्रदेश में कुल 700 केस हैं, जबकि सिर्फ एक ही अस्पताल में ब्लैक फंगस के 100 से अधिक मरीज़ हैं.राजस्थान के अलावा भी कई राज्यों में असर सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि कई राज्यों में ब्लैक फंगस ने चिंता बढ़ाई है. महाराष्ट्र में अबतक इस बीमारी के कारण 90 मरीजों की जान जा चुकी है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली जैसे राज्यों में नियमित अंतराल पर ब्लैक फंगस के मरीज़ मिल रहे हैं. महाराष्ट्र में करीब दो हज़ार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खुद इस मुद्दे को गुरुवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में उठा सकते हैं. महाराष्ट्र ने केंद्र से अपील की है कि तुरंत उसे दवाइयां मुहैया कराई जाए. महाराष्ट्र के हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बारामती में म्युकरमाइकोसिस जांच कैंप लगाए गए हैं, जहां 400 लोगों की जांच हुई जिनमें 16 लोग संक्रमित निकले. अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो सर गंगाराम अस्पताल में ब्लैक फंगस से सबसे ज्यादा 40 केस सामने आए हैं, मैक्स अस्पताल में 25 केस सामने आए हैं. जबकि एम्स में करीब 20 और मूलचंद अस्पताल में ब्लैक फंगस का एक केस आया है.इस बीमारी को लेकर एक्सपर्ट्स ने चेताया एक्सपर्ट्स की मानें, तो ब्लैक फंगस काफी तेजी से फैलता है. तीन दिन में इसका संक्रमण नाक से आंख होते हुए ब्रेन तक पहुंच जाता है. इसलिए जरूरी है कि ये बीमारी जल्द पकड़ में आए और इसका इलाज जल्द शुरू हो. इस सबके बीच दिक्कत तो इसके इलाज में काम आने वाली दवा और इंजेक्शन को लेकर भी है. एंटी फंगल इंजेक्शन दवा दुकानों से गायब है, लोग इंजेक्शन के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं. नई दिल्ली के एम्स द्वारा भी इस बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और गाइडलाइन्स निकाली गई हैं. जिसमें ब्लैक फंगस के लक्षण, किन मरीजों को सबसे अधिक खतरा है और ऐसा होने पर क्या करना चाहिए सभी जानकारी दी गई है. राहत की बात ये भी है कि हरियाणा में ब्लैक फंगस का ऐसा ही एक मामला सामने आया था, लेकिन वहां उसका सफल ऑपरेशन किया गया जो उम्मीद जगाता है.
दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



