
कोरोना के बढ़ते केस पर गाजियाबाद में सख्ती, मॉल-स्कूलों में बिना मास्क एंट्री नहीं
AajTak
गाजियाबाद में अब 25 मई तक 144 धारा बढ़ा दी गई है. बढ़ते कोरोना और त्योहारों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया गया है. गाजियाबाद में सभी मॉल, स्कूलों और सभी महत्त्वपूर्ण जगहों पर बिना मास्क के एंट्री नहीं दी जाएगी.
गाजियाबाद में अब 25 मई तक 144 धारा बढ़ा दी गई है. बढ़ते कोरोना और त्योहारों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया गया है. गाजियाबाद में सभी मॉल, स्कूलों और सभी महत्त्वपूर्ण जगहों पर बिना मास्क के एंट्री नहीं दी जाएगी. हालांकि लॉक डाउन के दौरान से ही 144 धारा लागू है, जिसकी डेट आगे बढ़ाई जाती है. लिहाजा एक बार फिर बढ़ाई गई है. इन सबका कोई खास असर गाजियाबाद में देखने को नहीं मिलता, ये महज एक खानापूर्ति बनकर रह गया है. उत्तर प्रदेश में भी अब कोरोना असर दिखाने लगा है. कानपुर जेल में 10 कैदियों को कोरोना वायरस होने के बाद जेल के डीजी ने आदेश दिया है कि सभी संक्रमित मरीज जेल की कोरोना बैरक में रखे जाएंगे. पूरी जेल को सैनिटाइज करवाया जा रहा है. गौरतलब है कि चौबेपुर अस्थाई जेल से 10 कैदी मुख्य जेल लाए गए थे. इसके बाद मुख्य जेल में जांच हुई, जिसमें उनके कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. इस दौरान जेल में डीएम, सीएमओ सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे. अब हर बंदी की जांच की जाएगी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











