
कोरोना के नए स्ट्रेन की चपेट में जर्मनी, लगाया सख्त लॉकडाउन, ईस्टर पर भी छूट नहीं
AajTak
ईस्टर की छुट्टियों के दौरान 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक देश और भी सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा. इस दौरान किराने की दुकानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों को भी बड़े पैमाने पर बंद किया जाएगा. मर्केल ने चेतावनी दी है कि जर्मनी को "तीसरी लहर को तोड़ने और कमजोर बनाने की जरूरत है.
जर्मनी में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद ईस्टर की छुट्टियों में सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है. जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा, 'कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के प्रसार के कारण "हम एक नई महामारी की चपेट में हैं." जर्मनी में अन्य राज्य के नेताओं ने ईस्टर की छुट्टियों पर सख्त लॉकडाउन पर सहमति व्यक्त की है. जर्मनी में 18 अप्रैल तक वर्तमान लॉकडाउन का विस्तार किया गया है. ईस्टर की छुट्टियों के दौरान 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक देश में और भी सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा. इस दौरान किराने की दुकानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों को भी बड़े पैमाने पर बंद किया जाएगा. मर्केल ने चेतावनी दी है कि जर्मनी को "तीसरी लहर को तोड़ने और कमजोर बनाने की जरूरत है." अधिकारियों के मुताबिक जिस रफ्तार से वहां संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ रही है उससे वहां आईसीयू कम पड़ जाएंगे जिससे दिक्कतें और बढ़ सकती है. देश में सख्त लॉकडाउन लगाने के फैसले को लेकर मंगलवार को जर्मनी के 16 संघीय राज्यों के नेताओं और मर्केल के बीच वार्ता सुबह शुरू हुई जो कई घंटों तक चली. इसके बाद पूरे देश में लॉकडाउन को आगे जारी रखने पर सहमति बनी. ताजा लॉकडाउन के दौरान मौजूदा उपायों जैसे कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल सुविधाओं को लंबे समय तक के लिए बंद कर दिया गया है जबकि ईस्टर की अवधि में लॉकडाउन को और ज्यादा सख्ती से लागू किया जाएगा
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









