
कोरोना के चलते रुकी फिल्म रिलीज, एक्ट्रेस दिगांगना को डिजिटल रिलीज का है डर
AajTak
टीवी से फिल्मों की ओर अपना रुख कर चुकीं दिगांगना एक ओर जहां अपने ढेर सारे प्रॉजेक्ट्स को लेकर उत्साहित हैं, तो वहीं उन्हें इस बात का भी डर है कि कहीं उनकी फिल्मेे डिजिटल रिलीज न हो जाएं.
टीवी इंडस्ट्री की वीरा यानी दिगांगना सूर्यवंशी ने लंबे समय पहले ही टीवी को अलविदा कह चुकी हैं. 2018 में दिगांगना की दो फिल्में जलेबी और फ्राईडे रिलीज हुई थी. इन फिल्मों में उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस ने उन्हें कई सारे प्रॉजेक्ट्स दिलवाए हैं. दिगांगना इस वक्त दो साउथ की बड़ी फिल्में और दो बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा हैं. जहां साउथ की एक फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है. अपनी फिल्मों को लेकर उत्साहित दिगांगना को इस बात का डर है कि कहीं लॉकडाउन की वजह से उनकी यह फिल्में थिएटर के बजाय वेब प्लैटफॉर्म पर न रिलीज हो जाए. डर है कहीं मेरी सभी फिल्में वेब पर रिलीज न हो जाएMore Related News

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












