
कोरोना के चलते दिल्ली में नवरात्रि से पहले नाइट कर्फ्यू लगने से टेंशन में व्यापारी
AajTak
राजधानी में नवरात्रि से पहले नाइट कर्फ्यू के फैसले को लेकर व्यापारी टेंशन में हैं. कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने कहा कि इस फैसले से पहले एक बार व्यापारियों के साथ बैठक करनी चाहिए थी.
दिल्ली में बढ़ती कोरोना की रफ्तार ने जहां सरकार की टेंशन बढ़ा रखी है, तो वहीं नवरात्रि से पहले नाइट कर्फ्यू के फैसले को लेकर व्यापारी टेंशन में हैं. राजधानी में कोरोना रोज नए रिकॉर्ड तोर्ड रहा है. ऐसे में व्यापारियों की संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने के दिल्ली सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. कैट पदाधिकारियों ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोका जाना बेहद जरूरी है, लेकिन नाईट कर्फ्यू लगाने से कोविड में कोई रोकथाम होगी ऐसा संभवत होगा या नहीं! इसके विपरीत दिल्ली सरकार को दिल्ली के व्यापारिक एवं रेजिडेंट संगठनों के साथ बातचीत कर कोई ऐसी योजना बनाने चाहिए, जिससे दिल्ली की व्यापारिक गतिविधियों पर कोई असर नहीं हो.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











