
कोरोना काल में आपके सांसद ने किया क्या-क्या काम? बताएंगे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
AajTak
संसद के अगले मानसून सत्र में जिन सांसदों के जनसेवा के कार्य मिसाल बन गए हैं उन सभी सांसदों को सत्र के दौरान अपने अनुभव को शेयर करने के लिए विशेषरूप से बोलने का समय दिया जायेगा.
कोरोना महामारी के संकट में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी लोकसभा सांसदो को पत्र लिख कर कहा हैं कि इस संकट की घड़ी में आपने अपने लोकसभा क्षेत्र में जो भी जनसेवा के अभूतपूर्व कार्य किए हैं उन जनसेवा और अनुभवों की डिटेल फोटो के साथ स्पीकर ऑफिस के साथ साझा करें. सूत्रों की माने तों लोकसभा ओम बिरला सांसदों के इन अनुभवों को एक बुकलेट बना कर सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों, सभी राज्यों के विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों को भेजेंगे. जिससे सांसदों के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देश के सभी चुने गए प्रतिनिधियों तक पहुंचें.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












