कोरोना: ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन पर बढ़ा भरोसा, बचीं हजारों जानें
AajTak
पूरी दुनिया में वैक्सीनेशन का काम जोरों पर किया जा रहा है. वैक्सीन के प्रभाव को समझने के लिए वैज्ञानिकों की रिसर्च भी जारी है. UK द्वारा जारी एक नए डेटा में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को 90 फीसद तक कारगर बताया गया है.
पूरी दुनिया में वैक्सीनेशन का काम जोरों पर किया जा रहा है. वैक्सीन के प्रभाव को समझने के लिए वैज्ञानिकों की रिसर्च भी जारी है. UK द्वारा जारी एक नए डेटा में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को 90 फीसद तक कारगर बताया गया है. पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (PHE) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एस्ट्राजेनेका की Covid-19 वैक्सीन की दो डोज कोरोना के लक्षण वाली बीमारी से 85 से 90% तक सुरक्षा देती है. भारत में ये वैक्सीन लोगों को कोविशील्ड के नाम से दी जा रही है जिसका उत्पादन सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया कर रहा है. आंकड़ों के अनुसार, इस वैक्सीन को लगाने के बाद 9 मई तक 60 और उससे अधिक उम्र के लोगों में 13,000 मौतें होने से रुकी हैं. इसमें यह भी कहा गया है कि वैक्सीनेशन के बाद 65 से अधिक के उम्र के लगभग 40,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











