
कोबरा खरीदकर लाया पति, फिर उकसाकर पत्नी को डसवाया, 'डमी टेस्ट' में खुल गया राज
AajTak
केरल पुलिस ने एक हत्याकांड को सुलझाने के लिए अनोखा डमी टेस्ट किया है. उथरा हत्याकांड की जांच करने वाली जांच टीम ने गुरुवार को एक सांप और पुतले के साथ सीन रिक्रिएट किया.
केरल पुलिस ने एक हत्याकांड को सुलझाने के लिए अनोखा डमी टेस्ट किया है. उथरा हत्याकांड की जांच करने वाली जांच टीम ने गुरुवार को एक सांप और पुतले के साथ सीन रिक्रिएट किया. टीम ने विशेषज्ञों के साथ यह जानने की कोशिश की कि सांप अगर नॉर्मल डसता तो चोट का निशान कैसे होता है और उकसाने पर डसता है तो चोट का निशान कैसा होता है. आपको बता दें कि पिछले साल 7 मई को उथरा नाम की महिला की अपने पति के घर पर सांप के काटने से मौत हो गई थी. जांच के दौरान पता चला कि उसके पति सूरज ने जानबूझकर उसे सांप से कटवाया था. पुलिस के मुताबिक सूरज ने चोरी-छिपे एक कोबरा खरीदा था, जिसका इस्तेमाल उसने उथरा को मारने के लिए किया था. पुलिस पूछताछ में सूरज ने कबूल किया था कि उसने दो सांप खरीदा था, जिसमें एक कोबरा था. पिछले साल किए गए डमी प्रयोग में जांच दल ने कई परिदृश्यों का विश्लेषण किया था.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











