
कोटा: पत्नी-बच्चों के साथ ससुराल से लौट रहा था शख्स, रास्ते में झगड़ा हुआ तो नहर में कूदकर दी जान
AajTak
भजन मंडलियों के लिए ढोलक बजाने वाले रघुनंदन ने रविवार को पारिवारिक विवाद के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया था, लेकिन बाद में पोस्ट हटा भी दिया था.
राजस्थान (Rajasthan) के कोटा में एक 28 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद कथित तौर पर नहर में छलांग लगाकर जान दे दी. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि शख्स की लाश 10 घंटे बाद 2 किलोमीटर दूर बरामद की गई. रविवार को सकतपुरा में अपने ससुराल से वापस आ रहा व्यक्ति रास्ते में कार रोककर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लेफ्ट मेन नहर में कूद गया.
कोटा जिले के चेचट कस्बे के निवासी रघुनंदन उर्फ निक्की (28) का शव सोमवार सुबह बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस के मुताबिक, रघुनंदन के कूदने के बाद उसकी पत्नी पिंकी ने तुरंत पुलिस को फोन किया.
BNS की धारा के तहत केस
कुन्हाड़ी सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद भारद्वाज ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रात होने के कारण रेस्क्यू कैंपेन शुरू नहीं हो सका. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर शव बरामद किया गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और जांच के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत केस दर्ज किया.
यह भी पढ़ें: साबरमती नदी में कूदकर आयशा ने दी थी जान, तीन साल बाद भी पिता देख रहे इंसाफ की राह
भजन मंडलियों के लिए ढोलक बजाने वाले रघुनंदन ने रविवार को पारिवारिक विवाद के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया था, लेकिन बाद में पोस्ट हटा दिया. रघुनंदन के पिता ने बताया कि वह डांसर का काम करता था. पिंकी की पहली शादी से तीन बच्चे थे, जो दंपति के साथ रह रहे थे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






