
'कोकीन' पार्टी पर छापा! एक्ट्रेस, MP का बेटा, पूर्व बिग बॉस विनर लिए गए हिरासत में
AajTak
हैदराबाद के बंजारा हिल्स (Banjara Hills) स्थित फाइव स्टार होटल में छापेमारी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. इस मामले में अब AIMIM चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
हैदराबाद के बंजारा हिल्स (Banjara Hills) स्थित फाइव स्टार होटल में छापेमारी को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस छापेमारी में पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लेने और मौके से मादक पदार्थ जब्त करने का दावा किया. हिरासत में लिए गए लोगों में टॉलीवुड से जुड़े कुछ बड़े नाम और मशहूर हस्तियों के बच्चे शामिल बताए गए. लेकिन बाद में उन सभी को छोड़ दिया गया. इस मुद्दे पर अब AIMIM चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
दरअसल, रविवार को हुई छापेमारी में तमाम बड़े घरों के बच्चे हिरासत में लिए गए थे. हिरासत में लिए गए लोगों में एक मौजूदा सांसद का बेटा, एक अभिनेत्री जिसने एक प्रभावशाली टॉलीवुड फिल्मस्टार परिवार पर कमेंट किया था, आंध्र प्रदेश के एक टॉप पुलिस ऑफिसर की बेटी, एक पूर्व बिग बॉस विनर और अन्य अमीर घरों के बच्चे शामिल हैं.
असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?
ओवैसी ने होटल में 'रेव' पार्टी के भंडाफोड़ को लेकर राज्य की TRS सरकार पर निशाना साधा और पुलिस पर प्रभावशाली लोगों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया. ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा कि सभी अमीर बच्चों को रिहा कर दिया गया, जबकि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए.
Rule of law is supreme Art 13 & it is very unfortunate that cocaine was found in this “Rave party” and all offspring’s of Rich kids where released not a single arrest apart from the owner of the place Law should be applied equally to poor & rich @CPHydCity @KTRTRS https://t.co/WehHaS5BTK
उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'कानून का शासन सबसे ऊपर है, लेकिन यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस 'रेव पार्टी' में कोकीन मिला, फिर भी अमीर बच्चों को रिहा कर दिया गया. होटल के मालिक के अलावा और किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई. कानून समान रूप से लागू होना चाहिए. गरीब हो या अमीर.'

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





