
'कोई भी राज्य नहीं चाहेगा कि वहां पश्चिम बंगाल का मॉडल अपनाया जाए', संसद में क्यों बोले गृह मंत्री अमित शाह?
AajTak
संसद के चालू मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान वामपंथी उग्रवाद का मुद्दा उठा. इससे जुड़े एक सवाल पर अमित शाह ने कहा- मैं मानता हूं कि कोई भी राज्य नहीं चाहेगा कि वहां पश्चिम बंगाल का मॉडल अपनाया जाए.
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान वामपंथी उग्रवाद को लेकर सदस्य सवाल कर रहे थे. गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय सवालों के जवाब दे रहे थे. इसी दौरान पश्चिम बंगाल के दमदम से तृणमूल कांग्रेस के सांसद प्रोफेसर सौगत रॉय ने एक सवाल करते हुए पश्चिम बंगाल का उदाहरण दे दिया. प्रोफेसर रॉय के सवाल पर गृह मंत्री अमित शाह खुद खड़े हुए और मुस्कुराते हुए जवाब में कहा, "मैं मानता हूं कि कोई भी राज्य नहीं चाहेगा कि वहां पश्चिम बंगाल का मॉडल अपनाया जाए."
दरअसल, टीएमसी सांसद प्रोफेसर सौगत रॉय ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या पिछले 10-15 साल में चार-पांच राज्यों में रही है. सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़, उसके बाद महाराष्ट्र के गढ़चिरौली, ओडिशा के कोल्हापुर और उसके बाद आंध्र प्रदेश. उन्होंने कहा कि अभी भी हम देखते हैं कि हर हफ्ते एनकाउंटर हुआ माओवादियों के साथ. बंद नहीं हुआ.
सौगत रॉय ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी वामपंथी उग्रवाद हुआ. वहां ममता बनर्जी की सरकार ने जो विकास के काम कराए और जनजातीय लड़कों को नौकरी देने का जो काम किया, वहां केवल एक किशनजी को मारना पड़ा और वामपंथी उग्रवाद बंद हो गया. स्पीकर ओम बिरला ने प्रोफेसर रॉय को टोकते हुए पूछा कि सवाल क्या है आपका?
यह भी पढ़ें: 'लोग ऐसे वस्त्र पहनते हैं कि नजरें झुक जाती हैं', रील्स बनाने वालों पर संसद में भड़के राम गोपाल यादव
टीएमसी सांसद ने कहा गृह मंत्रीजी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे पश्चिम बंगाल के मॉडल का अध्ययन करेंगे और वही मॉडल छत्तीसगढ़ और दूसरे राज्यों में लागू करेंगे. क्योंकि ये लोग कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. इसके जवाब में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोई भी राज्य अच्छा करे, उसके उदाहरण को पूरे देश में लागू करने में नरेंद्र मोदी सरकार को कोई तकलीफ नहीं है. परंतु मैं यह मानता हूं कि कोई भी राज्य ये नहीं चाहेगा कि पश्चिम बंगाल का मॉडल वहां अपनाया जाए.
यह भी पढ़ें: 'हज कमेटी में करप्शन की सीबीआई से कराएं जांच', संसद में ओवैसी की मांग

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




