
'कोई ऐसा काम ना करें...' दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत की सचिन पायलट को नसीहत
AajTak
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर कांग्रेस नेता सचिन पायलट को नसीहत दी है. दिल्ली पहुंचे गहलोत ने वो सरकार को नुकसान करने वाला काम ना करें. सीएम गहलोत ने राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर सवालों का भी जवाब दिया. गहलोत का कहना था कि उनके खिलाफ षड्यंत्र है.
राजस्थान में सियासी माहौल में गरमाहट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे. यहां उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की. इसके साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लेकर इशारों में नसीहत भी दी. पायलट के बारे में पूछे जाने पर गहलोत का कहना था कि कोई ऐसा काम ना करें, जिससे सरकार को नुकसान हो. पार्टी का नुकसान होता है तो पार्टी इस बारे में सोचेगी. सबको मिलकर काम करना चाहिए.
गहलोत ने आगे कहा- कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि अगला चुनाव कैसे जीता जाए और वे इसमें कैसे योगदान दे सकते हैं और ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जिससे पार्टी को नुकसान हो.
'सूडान में फंसे लोगों के लिए MEA के संपर्क में'
सीएम गहलोत ने कहा कि गृह युद्ध से प्रभावित सूडान में फंसे राजस्थान के लोगों को लाने के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) से लगातार संपर्क में हैं. PM नरेंद्र मोदी भी सूडान मामले को लेकर बैठक कर रहे हैं. राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने को लेकर कोर्ट के ऑर्डर पर कहा कि ये उनके खिलाफ षड्यंत्र है. राहुल गांधी को कभी घमंड नहीं हुआ, बल्कि ये बीजेपी वालों का घमंड है.
'सत्ता में आने के बाद पूरे करने चाहिए वादे', सचिन पायलट का अशोक गहलोत पर निशाना
'फिर से केस खोलना साजिश का संकेत'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












