
कॉलेजियम ने SC में नियुक्ति के लिए तेलंगाना और केरल HC के चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश की
AajTak
केंद्र को दो नामों की सिफारिश करते हुए प्रस्ताव में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट में तीन पद खाली हैं, वहीं, कॉलेजियम की जिम्मेदारी है कि वह कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दृष्टि से रिक्तियों को भरने के लिए कदम उठाए.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 2 जजों को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त करने की सिफारिश सरकार से की है. तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस वेंकटनारायण भट्टी को सुप्रीम कोर्ट लाने की सिफारिश की गई है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या 34 में तीन रिक्तियां हैं. इस साल में नौ जजों को रिटायर होना है.
बुधवार को पारित एक प्रस्ताव में CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एसके कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत के कॉलेजियम ने फैसला किया कि जस्टिस भुइयां और जस्टिस भट्टी के पास सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने के लिए योग्यता, ईमानदारी और क्षमता है. पिछले महीने में कुछ सेवानिवृत्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में वर्तमान में 34 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या के मुकाबले तीन पद खाली हैं.
केंद्र को दो नामों की सिफारिश करते हुए प्रस्ताव में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट में तीन पद खाली हैं, वहीं, कॉलेजियम की जिम्मेदारी है कि वह कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दृष्टि से रिक्तियों को भरने के लिए कदम उठाए. प्रस्ताव में यह भी स्पष्ट किया गया कि नियुक्तियों के लिए नामों की सिफारिश वरिष्ठता के क्रम में की जाएगी. पहले जस्टिस भुइयां और फिर जस्टिस एस भट्टी.
इस साल औसतन हर डेढ़ महीने में एक जज की रिटायरमेंट का आंकड़ा है. यानी कुल 9 जज इस साल रिटायर हो रहे हैं. इनमें से 6 की सेवानिवृत्ति हो चुकी है, जबकि एक और जज 8 जुलाई को रिटायर होने वाले हैं. 4 जनवरी को जस्टिस सैयद अब्दुल नजीर रिटायर हुए. इसके बाद 14 मई को जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और अगले दिन ही 15 मई को जस्टिस एमआर शाह रिटायर हो गए. जबकि जून 2023 अनूठा महीना रहा, क्योंकि जून में सुप्रीम कोर्ट के तीन जज सेवानिवृत्त हुए. 16 जून को जस्टिस केएम जोसफ, 17 जून को जस्टिस अजय रस्तोगी और 12 दिन बाद यानी 29 जून को जस्टिस वी रामसुब्रमण्यन सेवानिवृत्त हो गए.
जुलाई की 8 तारीख को जस्टिस कृष्ण मुरारी रिटायर होंगे. इसके बाद 2 महीने किसी जज का विदाई समारोह नहीं है, फिर एस रविंद्र भट्ट 20 अक्तूबर को रिटायर होंगे. वहीं, 2023 में रिटायर होने वाले अंतिम जज जस्टिस संजय किशन कौल 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन सुप्रीम कोर्ट के जज पद को अलविदा कहेंगे.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





