
कॉमेडी मेरा पैशन है और अपने इस प्यार से मैं कभी दूर नहीं हो सकता- बोले कीकू शारदा
AajTak
कीकू कहते हैं, "मैंने कई सालों तक लगातार काम किया है और पेंडेमिक के दौरान मैंने निर्णय लिया कि मैं ब्रेक एन्जॉय करूंगा और घर पर रहूंगा. मैं बेटों संग क्वालिटी टाइम् स्पेंड करूंगा. घर पर रहकर मैं कई वेब शोज और फिल्में देख चुका हूं. मैंने पाया कि कुछ कॉन्टेंट अच्छा है तो कुछ अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी है जो मजेदार नजर आता है."
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के कीकू शारदा कई सालों से हिस्सा बने नजर आ रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से यह शो से ब्रेक एन्जॉय कर रहे हैं. कीकू शारदा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं. इन्हें आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान संग देखा गया था. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कीकू शारदा ने अपने करियर और कॉमेडी करने पर खुलकर बात की.
संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












