
कॉमेडी पर कोहराम! कुणाल कामरा के गाने पर महाराष्ट्र में सियासी संग्राम... FIR के बाद अब कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी सरकार
AajTak
कॉमेडियन कुणाल कामरा की कॉमेडी एक्शन से भरपूर सियासी मुकाबले का बारूद बन गई. बारूद इतना विस्फोटक था कि पहले शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई और घंटे भर ही उनकी जमानत भी हो गई. लेकिन इसी बीच कुछ घंटों में बीएमसी भी एक्शन में आ गई. BMC की टीम हथौड़ों के साथ स्टूडियो पहुंच गई.
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक एक्ट किया और हंगामा मच गया. दरअसल, कॉमेडी के नाम पर कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया. बात इशारों में हुई. तंज बगैर नाम लिए हुआ. कटाक्ष भी आड़े-तिरछे हुए लेकिन प्रतिक्रया एकदम सीधी हुई. कामरा का वीडियो सामने आया तो बवाल मच गया. उन्होंने जहां कार्यक्रम किया था, वहां शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की. इसके बाद विरोध प्रदर्शन और कानूनी कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की कॉमेडी एक्शन से भरपूर सियासी मुकाबले का बारूद बन गई. बारूद इतना विस्फोटक था कि पहले शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई और घंटे भर ही उनकी जमानत भी हो गई. लेकिन इसी बीच कुछ घंटों में बीएमसी भी एक्शन में आ गई. BMC की टीम हथौड़ों के साथ स्टूडियो पहुंच गई.
बीएसपी की इस तेजी पर आप हैरान भी रह सकते हैं, मगर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री हैरान नहीं है. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री प्रताप सरनाइक ने कहा कि स्टूडियो अवैध रूप से बना हुआ था, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की गई.
यूं तो कॉमेडियन कुणाल कामरा पहले भी विवाद में रहे हैं, लेकिन इस बार अपने ढाई मिनट के स्टैंडअप पीस में उन्होंने जब इशारों में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को निशाने पर लिया तो सियासी भूचाल आ गया. जल्द ही उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा तोड़फोड़ के रूप में दिखने लगा. इसके बाद बात पुलिस थाने तक पहुंच गई. MIDC पुलिस थाने में कामरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. शिकायत करने वाले शिवसेना विधायक मुरजी पटेल का कहना है कि माफी नहीं मांगी तो कामरा का मुंह काला कर देंगे.
कामरा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












